Popular Food: उदयपुर में इन 5 लजीज स्ट्रीट फूड का जरूर लें आनंद, घूमने के साथ स्वाद का उठाएं लुत्फ

उदयपुर एक बहुत ही प्रसिद्ध है टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। जहां पर एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल है। चलिए आज हम आपके यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
Popular Food

Popular Food: खाना हम सभी के जीवन का एक बहुत जरूरी हिस्सा है। दैनिक दिनचर्या हो या फिर घूमने फिरने का टाइम खाना है कैसी चीज है जिसके बगैर हम नहीं रह सकते। घूमने फिरने की शौकीन भी जब कहीं पर जाते हैं तो वहां के फेमस व्यंजनों का स्वाद लेना नहीं भूलते हैं। खाना एक ऐसी चीज है जो कुछ जगहों को अपने स्वाद के कारण फेमस बना देता है।

राजस्थान का उदयपुर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। आप जब उदयपुर जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक जगह मिल जाएगी। लेकिन पर्यटक स्थलों के अलावा उदयपुर अपने स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपको यहां कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

कचौरी

उदयपुर की कचोरी सबसे ज्यादा फेमस है। इसका बेहतरीन स्वाद न सिर्फ स्थानीय लोगों बल्कि पर्यटकों को भी पसंद आता है। यहां पर आपको प्याज कचोरी, दाल कचोरी, दही कचोरी, आलू कचोरी और न जाने कितनी वैरायटी की कचोरी खाने को मिल जाएगी। अगर आप बेहतरीन नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो आपके यहां की कचोरी जरूर रखना चाहिए जो आपको 10 रुपए में मिल जाएगी।

दाबेली

उदयपुर की दाबेली का स्वाद भी बहुत ही शानदार होता है। वैसे तो यह मुंबई का स्ट्रीट फूड है लेकिन यह आपको उदयपुर की गलियों में भी मिल जाएगा। आप यहां वड़ा पाव भी सिर्फ 20 रुपए में खा सकते हैं।

मिर्ची वड़ा

आप उदयपुर जाएंगे तो आपके यहां पर मिर्ची वड़ा भी खाने को मिलेगा। हरी मिर्च से तैयार होने वाला यह मसालेदार वड़ा लोगों को बहुत पसंद आता है। इसके अंदर आलू, मसाले और नींबू का रस होता है जो इस खास बनाता है। सिर्फ 20 रुपए में आप इसका आनंद ले सकते हैं।

फालूदा

गर्मियों के मौसम में ठंडी चीज वैसे भी अच्छी लगती है। वहीं अगर आप उन लोगों में है। जिन्हें खाने के बाद मीठा खाने का शौक है तो आपको ठंडा ठंडा फालूदा जरूर खाना चाहिए। वैसे भी उदयपुर का चटाकेदार खाना खाने के बाद आपको मीठा खाने का मन अपने आप ही कर जाएगा। आप अलग-अलग फ्लेवर में फालूदा का आनंद ले सकते हैं।

दाल बाटी चूरमा

अब भला राजस्थान के किसी शहर में गए और वहां का दाल, बाटी, चूरमा नहीं खाया तो यात्रा पूरी कैसे हो सकती है। उदयपुर में भी आपको स्वादिष्ट दाल, बाटी चूरमा खाने को मिल जाएगा। एक बार आपको इसका स्वाद जरूर रखना चाहिए। स्ट्रीट फूड स्टॉल्स पर यह आपको 30 रुपए में मिल जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews