लखनऊ के इन 3 बाजारों में सस्ते में करें शॉपिंग, कपड़ों से लेकर फुटवियर तक, यहां मिलेगा जरूरत का हर सामान

शॉपिंग करने के शौकीन अक्सर ऐसी जगह की तलाश करते हैं जहां पर उन्हें अपनी जरूरत का हर सामान मिल जाए। शॉपिंग को लेकर सभी का अपना एक बजट होता है। अगर आप सस्ते दामों में शॉपिंग करना चाहते हैं तो हम आपको लखनऊ के तीन प्रसिद्ध बाजारों के बारे में बताते हैं।
cheapest markets

Cheapest Market: शॉपिंग करने के शौकीन तो हम सभी हैं। अगर कोई दोस्त या फिर घरवाले हमसे खरीदारी करने के लिए जाने को बोलते हैं तो हम तुरंत ही तैयार हो जाते हैं। हम सभी को अपनी वॉर्डरोब में फैशनेबल और स्टाइलिश आउटफिट रखना पसंद होता है। सभी चाहते हैं कि वह ट्रेंड में चल रही चीजों का उपयोग करें इसलिए अक्सर शॉपिंग पर जाते रहते हैं।

शॉपिंग को लेकर हर व्यक्ति का अपना बजट होता है। कोई महंगे और ब्रांड के प्रॉडक्ट खरीदना पसंद करता है तो कोई बजट में खरीदारी करना पसंद करता है। अगर आप भी खरीदारी करने की शौकीन हैं और अपनी जरूरत का सामान कम कीमत में खरीदना चाहते हैं। तो आज हम आपको लखनऊ के बाजार के बारे में बताते हैं।

त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और अब मार्केट में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ भी देखने को मिलेगी। कपड़ों से लेकर, ज्वेलरी, फुटवियर, घर की सजावट का सामान सभी की शॉपिंग धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। चलिए हम आपको लखनऊ के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताते हैं जहां आपको बहुत ही कम कीमत में अपनी जरूरत का हर सामान आसानी से मिल जाएगा। यहां आप अपनी पसंद और आवश्यकता के मुताबिक सामान खरीद सकते हैं।

लखनऊ के सस्ते बाजार (Cheapest Market)

अमीनाबाद मार्केट

यह शहर के मुख्य बाजारों में से एक है। यहां पर आपको सस्ते से सस्ता और महंगे से महंगा सामान मिल जाएगा। अगर आप मोलभाव करने में एक्सपर्ट हैं तो आसानी से यहां से कपड़े इलेक्ट्रॉनिक और घर की आवश्यकता का सारा सामान खरीद सकते हैं। गुरुवार को छोड़कर यह मार्केट हफ्ते के सारे दिन खुला रहता है। आप यहां पर सुबह 11:00 से रात 10:30 के बीच जा सकते हैं।

चौक बाजार

यह मार्केट पुराने लखनऊ में मौजूद है। अगर आपको चिकनकारी साड़ी और कुर्तियां खरीदनी है तो यह बिल्कुल बेस्ट जगह है। कपड़ों के अलावा आप यहां पर फुटवियर, ड्राई फ्रूट्स और हस्तशिल्प के सामान भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा आपके यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को भी मिल जाएगा। यह मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर आज 10:30 बजे तक खुला रहता है।

नखास बाजार

अगर आपको कपड़े की खरीदारी करनी है या फिर इलेक्ट्रॉनिक खरीदना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल बेस्ट है। सबसे खास बात यह है कि यह बाजार 200 साल पुराना है और लोगों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां सुबह 11 से लेकर आज 10 बजे तक शॉपिंग की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews