General Knowledge: क्या आप भी जानना चाहते हैं कैसे काम करती है बुलेट प्रूफ जैकेट? कितनी होती है इसकी कीमत, पढ़ें यह खबर

General Knowledge: क्या आप भी जानना चाहते हैं कैसे काम करती है बुलेट प्रूफ जैकेट? कितनी होती है इसकी कीमत, पढ़ें यह खबर

General Knowledge: कभी न कभी कहीं न कहीं आपने बुलेट प्रूफ जैकेट के बारे में जरूर सुना होगा। आपने फिल्मों में इसे देखा होगा या फिर किसी आर्मी या पुलिस अफसर को इसे पहनते हुए भी देखा होगा। लेकिन क्या आपको पता है कि ये जैकेटें क्यों प्रयोग की जाती हैं? और अगर आप एक बुलेट प्रूफ जैकेट खरीदना चाहते हैं, तो आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं।

बुलेट प्रूफ जैकेट का काम क्या होता है?

बुलेटप्रूफ जैकेट व्यक्ति को पिस्तौल या बंदूक से चली गई गोली से हानि होने से बचाती है। दरअसल इसे मुख्य रूप से पुलिस, सैनिकों और अन्य सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रयोग किया जाता है, जो बड़े खतरे में होते हैं और जिन्हें ऐसी घटनाओं से बचने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, विशेषज्ञों, नेताओं और देश के अन्य महान व्यक्तियों को भी ऐसी विकट स्थितियों में इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती हैं।

गोली को कैसे रोकती है यह जैकेट?

वास्तव में, जब बुलेट जैकेट का सामना किसी गोली से होता है, तो उस गोली जैकेट के कड़क हिस्से में प्रवेश करती है। यह गोली की नुकीली त्वचा के नीचे वितरित हो जाती है और इससे गोली की स्पीड में कमी आ जाती है, जिससे उसका प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही, जैकेट के नुकीले हिस्से में आने वाली गोली को रोकने के लिए बैलिस्टिक प्लेट का उपयोग किया जाता है। जिससे जैकेट पहने व्यक्ति को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होता।

बुलेट प्रूफ जैकेट की कीमत कितनी होती है?

जानकारी के अनुसार बुलेट प्रूफ जैकेट की कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होती है और 2 लाख तक की भी हो सकती है, जो उसकी गुणवत्ता और प्रकार पर निर्भर करती है। इसके अतिरिक्त, आजकल एडवांस्ड जैकेट भी उपलब्ध हैं जो काफी हल्की होती हैं। इसके अलावा, जब कोई बुलेट प्रूफ जैकेट पहने व्यक्ति को गोली लगती है, तो उसे उस इम्पैक्ट का एहसास होता है जैसे कोई उसे धक्का दे दिया हो, हालांकि इससे व्यक्ति को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews