Dolo 650 बनी बड़ों की Polo ? ब्रिकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कोरोना काल में सबसे ज्यादा बिकी

Dolo 650 बनी बड़ों की Polo ? ब्रिकी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, कोरोना काल में सबसे ज्यादा बिकी

डेस्क रिपोर्ट, Dolo 650 – अगर आप पिछले 2 सालों में कभी सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार से परेशान हुए होंगे तो बेशक कोई गोली तो उपयोग में ली होगी, क्या आपको याद है वो कौनसी गोली थी ? सोचिए और अगर अब भी याद नहीं आ रहा तो हम बताते हैं, बहुत ज्यादा संभावना है कि या तो आपने क्रोसिन ली होगी या फिर डोलो 650, वैसे हैरान मत होइए, आप अकेले नहीं है, बल्कि पूरे देश ने पिछले 1 साल में सबसे ज्यादा इस्तेमाल Dolo 650 का किया है और इसीलिए यह सबसे ज्यादा खरीदी गई गोली बन गई है।

कमाई के आंकड़ों के लिहाज से बात की जाए तो बीते 21 महीनों में 567 करोड़ रुपये की डोलो 650 गोलियां बिकी हैं, सिर्फ बिक्री के अलावा डोलो 650 का क्रेज इस कदर है कि बीते दिनों #dolo650 सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ, लोगों ने डोलो पर बहुत से मीम बनाए और शेयर की, किसी ने इसे बड़ों की polo कहा तो कोई इसे बीमारी में पसंदीदा स्नैक कहता पाया गया, बहरहाल तीसरी लहर में एक बार फिर से dolo 650 की बिक्री बढ़ती दिख रही है।

क्या है डोलो 650 और कौन है इसके मुकाबले में …

दरअसल, डोलो 650 पैरासिटामोल की ही गोली है और आमतौर पर डॉक्टर द्वारा लिखी जाती है और यह भी एक वजह है कि पिछले 2 सालों में डोलो 650 की बिक्री अन्य पैरासिटामोल की तुलना में सबसे अधिक रही। अन्य गोली की बात की जाए तो सूमो और कालपोल क्रमश: दूसरे और तीसरे पायदान पर रहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में पैरासिटामोल के लगभग 37 ब्रांडस हैं और उनकी दवा बाजार में उपलब्ध है जिसमें से डोलो 650 का उत्पादन माइक्रो लैब लिमिटेड, बेंगलुरू द्वारा किया जाता है।

दूसरी लहर में Dolo 650 की लीला लहर..

अप्रैल-मई 2021 जब दूसरी लहर अपने चरम पर थी, इस दौरान 2 महीने में dolo 650 ने रिकार्ड तोड़ 93 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की और अब अगर बात पिछले महीने दिसम्बर की की जाए तो dolo 650 ने एक महीने में ही 28.9 करोड़ रुपये की कमाई की जो पिछले दिसम्बर की तुलना में 61 प्रतिशत से भी अधिक है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews