ससुराल गेंदा फूल वाली लड़की, साड़ी पहनकर दिखाया डांस का स्वैग

eshna kutty

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। साड़ी पहनकर महिलाएं क्या क्या काम कर सकती हैं। यकीनन बहुत सारी लड़कियां-स्त्रियां साड़ी पहनकर रोजमर्रा के कामों से लेकर दफ्तर तक जाती हैं। लेकिन क्या आप साड़ी पहनकर हूला हुप्प डांस (hula hoop dance) कर सकते हैं ?

शायद हममें से कई लोगों ने पहले इस डांस का नाम भी नहीं सुना होगा। लेकिन एश्ना कुट्टी (eshna kutty) ने कुछ ही समय में इस डांस को इतना लोकप्रिय बना दिया कि अब इसे लाखों व्यूअज़ मिल चुके हैं। इसी के साथ एश्ना सोशल मीडिया स्टार भी बन चुकी है। दरअसल, एश्ना कुट्टी को रिंग घुमाते हुए हूला हुप्प डांस करने में उस्तादी हासिल है। लेकिन जब उन्होने साड़ी और स्नीकर्स पहनकर अपना वीडियो डाला तो उनके स्वैग ने लाखों लोगों को उनका दीवाना बना दिया। इस बेहद कठिन डांस को करते हुए एश्ना इतनी सहज लग रही हैं और इतने मज़े लेते हुए उन्होने मूव्स किये हैं कि सब इस कलाकारी के कायल हो गए। यूं तो एश्ना ने वेस्टर्न आउटफिट में भी कई डांस किये हैं, लेकिन साड़ी पहनकर उन्होने जो कलाकारी दिखाई है, वो वाकई काबिले तारीफ है।

सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली है ससुराल गेंदा फूल गाने पर उनके डांस को। लेकिन इसी के साथ यूट्यूब पर उनके और भी कई बेमिसाल डांस के वीडियो हैं और अब लोग सर्च कर करके उन्हें देख रहे हैं। 23 साल की एश्ना के लाखों फॉलोवर्स बन चुके हैं और कई युवा अब उनसे प्रभावित होकर इस कठिन डांस के सीखने की कोशिश भी करने लगे हैं। एश्ना ने हुला हुप्प को एक ट्रेंंड के रूप में सेट कर दिया है और उनके बाद कई और लोग भी इस तरह के डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews