मध्य प्रदेश के इन 3 बाजारों से जमकर करें शॉपिंग, कपड़ों से लेकर बैग्स और फुटवियर सब कुछ है सस्ता

मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर को अपने प्राकृतिक पर्यटक स्थलों के लिए पहचाना जाता है। घूमने के स्थान के बारे में तो आपने सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के सस्ते और अच्छे बाजारों के बारे में बताते हैं।
Cheapest Shopping Market

Cheapest Market: मध्य प्रदेश हिंदुस्तान के दिल के नाम से प्रसिद्ध है। भारत के इस दिल में देखने लायक एक से बढ़कर एक चीज मौजूद है। घूमने फिरने के लिए यहां कई सारे स्थान है, जहां पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। घूमने के अलावा खरीदारी के लिए भी मध्य प्रदेश में एक से बढ़कर एक मार्केट मौजूद है। इन मार्केट से न केवल स्थानीय लोग बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटक भी खरीदारी करते दिखाई देते हैं।

शॉपिंग ऐसी चीज है जो हर किसी को बहुत पसंद होती है। शॉपिंग करने की बात आती है तो सभी सस्ते और अच्छे बाजारों की तलाश करते हैं। अगर आप शॉपिंग करने की शौकीन है तो आज हम आपको मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के कुछ प्रसिद्ध और सस्ते बाजारों के बारे में बताते हैं। यहां से जमकर खरीदारी की जा सकती है।

सदर बाजार (Cheapest Market)

यह जबलपुर के सबसे प्रसिद्ध बाजारों में से एक है। केवल दिल्ली का ही नहीं बल्कि जबलपुर का सदर बाजार भी फेमस है। आप यहां पर 200 से 300 रुपए में एक से बढ़कर एक  शर्ट, टीशर्ट और कुर्ते खरीद सकते हैं। यहां पर महिलाओं के लिए एक से बढ़कर एक वैरायटी की साड़ियां भी मिल जाती है। इलेक्ट्रॉनिक और  हैंडीक्राफ्ट का सामान भी यहां कम कीमत में मिल जाता है।

गोरखपुर बाजार

नाम से हैरान होने की जरूरत नहीं है यह मार्केट गोरखपुर में नहीं बल्कि जबलपुर में मौजूद है। यहां पर बहुत ही कम कीमत में जींस, टीशर्ट, टॉप, कुर्ते, साड़ी और अन्य आउटफिट खरीदे जा सकते हैं। अगर वेडिंग शॉपिंग करनी है उसके लिए भी यह मार्केट काफी बेस्ट माना गया है। फुटवियर भी यहां पर कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के मिल जाते हैं। घर के लिए सजावटी सामान भी यहां उपलब्ध है।

गंजीपुरा मार्केट

यह शहर में मौजूद सबसे फैशनेबल बाजारों में से एक है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक वैरायटी का सामान मिल जाएगा। यहां से आप कुर्ती, जींस, टॉप, शर्ट और मेकअप का सामान खरीद सकते हैं। पार्टी वियर आउटफिट भी यहां आसानी से मिल जाते हैं। बैग, बेल्ट और फुटवियर की खरीदारी भी यहां से की जा सकती है।

Disclaimer: यहां मौजूद जानकारी केवल सूचना के उद्देश्य से दी गई है। इसे इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न माध्यमों के जरिए तैयार किया गया है। MP Breaking News इसकी पुष्टि नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews