Firefall: इस झरने से गिरती हैं आग की लपटें, कई सालों में देखने को मिलता है ये अद्भुत नजारा

Firefall

Firefall Hindi: देश और दुनिया में कई सारे खूबसूरत वाटरफॉल मौजूद हैं जिनकी खूबसूरती हमेशा ही पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती है। वाटरफॉल से हमेशा सभी ने पानी बरसते देखा है लेकिन अगर यह कहा जाए कि एक ऐसा झरना भी है जिससे आग बरसती है तो कोई भी हैरान हो जाएगा। लेकिन यह महज बात नहीं बल्कि सच्चाई है, अमेरिका के योसेमाइट नेशनल पार्क (Yosemite National Park) में यह दुर्लभ नजारा देखने को मिलता है। इस अद्भुत अनुभव को महसूस करने और कैमरा में कैद करने के लिए सैलानियों की भीड़ यहां पर उमड़ती है।

ऐसा है अद्भुत Firefall

वाटरफॉल से आग बरसना अपने आप में एक अद्भुत बात है लेकिन यह दुर्लभ प्राकृतिक नजारा है जो वाटरफॉल को फायरफॉल बना देता है। यह नजारा कैलिफ़ोर्निया के योसेमाइट नेशनल पार्क में मौजूद एक हॉर्सटेल फॉल्स नामक झरने में देखा जाता है।

फरवरी के मध्य से लेकर अंत तक जब सूरज एक खास एंगल पर पहुंचता है तब से निकलने वाली रोशनी पानी पर बैक लाइट की तरह काम करती है। यही वह समय होता है जब पानी का रंग चमकीले नारंगी रंग का हो जाता है जो देखने में आग की लपटों की तरह नजर आता है। साल में एक बार कुछ मिनटों के लिए यह नजारा देखने को मिलता है जिसका अनुभव करने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं।

जादुई होता है क्षण

यह झरना कैलिफ़ोर्निया में इतना ज्यादा प्रसिद्ध है कि यहां आने वाले सैलानियों को संभालने के लिए पाक के अधिकारियों को कड़ी मशक्कत करना पड़ती है। दुनियाभर के पेशेवर और शौकीन फोटोग्राफर इस क्षण को कैमरा में कैद करने के लिए यहां पर पहुंचते हैं। जानकारी के मुताबिक जब सूरज 90 डिग्री के एंगल पर पहुंचता है तब यह अद्भुत नजारा दिखाई देता है। यह जादुई क्षण कुछ मिनटों का होता है और कई सालों के बाद गुरुवार को यह नजारा यहां पर दिखाई दिया।

खूबसूरत है वाटरफॉल

इस वाटरफॉल का पानी 2130 फीट की ऊंचाई से गिरता है। यह सर्दियों के समय में बहता है क्योंकि तब तक पर्याप्त मात्रा में बर्फ गिर जाती है और पिघलने के लिए तापमान भी सही रहता है। बाकी समय यहां पर सूखा रहता है, पहाड़ और चट्टानों के साथ सूर्य की किरणों का यह अद्भुत खेल देखने के लिए हर कोई बहुत उत्सुक होता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews