
funny question answers : कई बार हमारे सामने कुछ ऐसे सवाल आते हैं..जिन्हें सुनकर दिमाग चक्कर खा जाता है। और जब उनके जवाब पता चलते हैं और और मजेदार स्थिति बनती है। ऐसे कई सवाल कई बड़ी परीक्षाओं में भी पूछे जाते हैं। इन सवालों को आप अपने दोस्तों से भी पूछ सकते हैं और धाक जमा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही अजीबोगरीब सवाल जवाब लेकर आए हैं।
- सवाल : नाम के आगे ताला, नाम के पीछे चाबी ?
जवाब : लौकी।
- सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जो हमारी है लेकिन दूसरे इस्तेमाल करते हैं ?
जवाब : हमारा नाम ।
- सवाल : अगर आप एक अंधेरे कमरे में हैं और आपके पास एक मोमबत्ती, लालटेन और दीया है तो सबसे पहले क्या जलाएंगे ?
जवाब : माचिस।
- सवाल : ऐसी जगह का नाम बताओ जहां सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं, नदी है पर पानी नहीं ?
जवाब : नक्शा ।
- सवाल : एक ऐसा रूम जिसमें कोई खिड़की दरवाजा नहीं है ?
जवाब : मशरूम ।
- सवाल : वो कौन सी चीज है जिसे जितना साफ करो वो उतना काला हो जाता है ?
जवाब : ब्लैक बोर्ड ।
- सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जो फटती है तो आवाज नहीं होती ?
जवाब : दूध ।
- सवाल : वो कौन सी चीज है जो खाने के लिए खरीदी जाती है लेकिन उसे कभी नहीं खाते ?
जवाब : प्लेट ।
- सवाल : अगर एक अंडा उबालने में 4 मिनिट लगते हैं तो चार अंडे उबालने में कितना समय लगेगा ?
जवाब : 4 मिनिट ।
- सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जिसे डूबने से कोई नहीं बचा सकता ?
जवाब : सूरज ।
- सवाल : ऐसी कौन सी चीज है जिसे पानी गीला नहीं कर पाता ?
जवाब : परछाई ।
- सवाल : आधे सेब की तरह क्या दिखता है ?
जवाब : दूसरा आधा सेब ।
- सवाल : ऐसी कौन सी पूजा है जिसे करने पर भूख मिट जाती है ?
जवाब : पेटपूजा ।
- सवाल : अचानक बारिश होने लगे तो हाथी क्या करता है ?
जवाब : भीगता है ।
- सवाल : 10 फीट चौड़े रास्ते पर आमने सामने से दो बस वाले आ रहे हैं, अब वे एक साथ कैसे जाएंगे ?
जवाब : दो बस वाले आ रहे हैं, बस नहीं।
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →

