क्या आपने खाई है इडली की ये 6 वैरायटी, एक बार जरूर चखें लाजवाब स्वाद

साउथ इंडियन व्यंजन खाने में बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इडली, डोसा, वड़ा, उत्तपम सब कुछ अपने बेहतरीन स्वाद के लिए पहचाने जाते हैं। इडली सांभर तो आप सभी ने खाया होगा लेकिन आज हम आपको इडली की वैरायटी के बारे में बताते हैं।
Idli

Idli Variety: खाने पीने के शौकीन अक्सर नई-नई चीज ट्राई करना पसंद करते हैं। वह जहां जाते हैं, वहां के विशेष व्यंजनों का स्वाद लेना नहीं भूलते। किसी भी जगह की पहचान वहां के पर्यटक स्थलों के अलावा खान-पान भी होता है। किसी जगह के बारे में जब हमें बताना होता है तो हम वहां की फेमस चीजों का जिक्र जरूर करते हैं।

इडली एक बहुत ही फेमस साउथ इंडियन डिश है, जिसे पूरे देश में बहुत पसंद किया जाता है। वैसे तो साउथ इंडिया का प्रमुख व्यंजन है लेकिन देश के हर क्षेत्र में आपको इसके दीवाने मिल जाएंगे। इडली के बारे में सुनकर बहुत से लोगों को लगेगा कि यह तो बहुत नॉर्मल व्यंजन है। लेकिन आज हम आपको साधारण में इडली नहीं बल्कि इसके अलग-अलग वैरायटी के बारे में बताते हैं। आपको एक बार इनका स्वाद जरूर चखना चाहिए।

इडली की 6 वैरायटी (Idli)

रवा इडली

इस इडली को रवा यानी की सूजी से तैयार किया जाता है। यह खाने में बहुत स्वादिष्ट और हल्की होती है। सुबह के नाश्ते के लिए यह बहुत ही बेहतरीन विकल्प है।

क्लासिक इडली

चावल और उड़द की दाल से बनाई जाने वाली इडली ही इस व्यंजन का प्रमुख रूप है। इसका यह क्लासिक अवतार खाने में लाजवाब लगता है। इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है।

रागी इडली

अगर आपको अलग बेस्ट चाहिए तो रागी के आटे से बनी हुई इडली ट्राई की जा सकती है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आप इसे नारियल वाली हरी चटनी, सांभर और इमली की चटनी के साथ खा सकते हैं।

कांचीपुरम इडली

यह इडली का एक स्वरूप है जो देखने में थोड़ा सा बड़ा होता है। इसके स्वाद में थोड़ा मीठापन होता है क्योंकि इसमें शक्कर का इस्तेमाल किया जाता है। इडली हम बिल्कुल प्लेन बनाते हैं। जिसमें किसी तरह का मसाला नहीं होता कांचीपुरम इडली में नमक मिर्च का स्वाद भी आता है।

मेथी इडली

आप सभी को मेथी के पराठे और पूरी तो खाई ही होगी लेकिन इससे स्वादिष्ट इडली भी तैयार की जाती है। यह स्वाद में लाजवाब लगती है और चटनी और कड़ी पत्ता इसके स्वाद को और भी बेहतरीन बना देते हैं।

स्टफ्ड इडली

प्लेन इडली तो आपने बहुत खाई होगी लेकिन मसालेदार स्टफ्ड इडली खाने में शानदार लगती है। इसके अंदर आलू, चटनी या फिर पनीर भरा जाता है। सांभर या फिर चटनी के साथ ये स्वादिष्ट लगती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews