यहां धधकते ज्वालामुखी पर विराजित हैं भगवान गणेश, दूर-दूर से पूजन के लिए पहुंचते हैं भक्त

mount bromo ganesha

Mount Bromo Ganesha: गणपति हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक है और कोई भी काम करने से पहले सबसे पहले उनका आव्हान किया जाता है। भगवान गणेश प्रथम पूज्य हैं और उनके बिना किसी भी काम को शुरू नहीं किया जाता। बीते 10 दिनों से श्री गणेश घर घर और पंडालों में विराजित थे और आज उन्हें विदाई दी जाएगी। गणेश चतुर्दशी के खास मौके पर आज हम आपको भगवान गणेश की 700 साल पुरानी एक ऐसी प्रतिमा के बारे में बताते हैं जो ज्वालामुखी पर विराजमान है।

गणेश उत्सव के दौरान घर-घर में और पांडलों में बैठी कई प्रतिमाओं के दर्शन आपने किए होंगे। महाराष्ट्र में तो गणेश उत्सव की खूब धूम देखी जाती है और यहां पर अलग-अलग थीम पर भगवान गणेश की स्थापना की जाती है। लेकिन चलिए आज एक खास और अनोखी प्रतिमा के बारे में जानते हैं।

कहां है प्रतिमा

भगवान गणेश की ज्वालामुखी पर विराजित 700 साल पुरानी यह प्रतिमा इंडोनेशिया के माउंट ब्रोमो में मौजूद है। यहां पर गुनुंग ब्रोमो नाम का एक ज्वालामुखी है, जो सक्रिय है और इसमें से लगातार धुआं निकलता रहता है और आग भी नजर आती है। कमाल की बात यह है कि श्री गणेश की यह प्रतिमा ठीक ज्वालामुखी के मुहाने पर स्थित है और कभी भी यह आग नहीं उगल पाता है। यही कारण है कि लोग ऐसा मानते हैं कि स्वयं श्री गणेश इस ज्वालामुखी से निकलने वाली आग से लोगों की रक्षा कर रहे हैं।

Mount Bromo Ganesha

भगवान करते हैं रक्षा

ज्वालामुखी के आसपास कई लोग निवास करते हैं, जिन्हें स्थानीय भाषा में टेनेगर कहा जाता है। ज्वालामुखी के मुहाने पर स्थित यह गणेश प्रतिमा इन लोगों के लिए बहुत पूजनीय है और सभी यहां पर दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं। लोगों का मानना है कि स्वयं श्री गणेश उनकी रक्षा के लिए यहां विराजमान है।

पवित्र माना जाता है पर्वत

श्री गणेश की प्रतिमा जिस पर्वत पर मौजूद है वह माउंट ब्रोमो के नाम से पहचाना जाता है, जिसका नाम भगवान ब्रह्मा से प्रेरित होकर रखा गया है। यह पहाड़ टेनेगर सेमेरू नेशनल पार्क में स्थित है। इंडोनेशिया में ऐसे कई सारे मंदिर है जिन्हें देखकर आप आराम से समझ सकते हैं कि यहां पर हिंदू देवी देवताओं को कितना महत्व दिया जाता है।

इंडोनेशिया में पूजनीय हैं हिंदू भगवान

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इंडोनेशिया एक ऐसी जगह है जहां पर लगभग 141 ज्वालामुखी है और इनमें से 130 बिल्कुल सक्रिय है, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंच पाता। क्योंकि उनके बीच यह आस्था है कि श्री गणेश उनकी रक्षा करते हैं। यहां पर गणपति बप्पा को समर्पित कई सारे मंदिर भी मौजूद है। स्थानीय लोगों के मुताबिक उनके पूर्वजों में इन प्रतिमाओं को स्थापित किया था और तभी से इन्हें पूजा जा रहा है।

कैसे पहुंचे माउंट ब्रोमो

अगर आप 700 साल पुरानी इस अनोखी प्रतिमा के दर्शन करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको फ्लाइट लेकर सुराबाया इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा। यहां से आपको बस मिलेगी जो आपको पुराबाया टर्मिनल तक छोड़ेगी। यहां से आप माउंट ब्रोमो की यात्रा शुरू कर सकते हैं। यहां तक जाने के लिए आपको स्थानीय गाइड का सहारा लेना होगा। वापस आने के लिए टैक्सी की जा सकती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews