Hindi News

वाराणसी जाने का है प्लान, इन स्वादिष्ट पकवानों का जरूर लें आनंद

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
वाराणसी उत्तर प्रदेश का बहुत ही प्रसिद्ध शहर है। ये आध्यात्मिक नगरी अपने कई सारे धार्मिक स्थलों की वजह से पहचानी जाती है। घूमने फिरने के स्थान के अलावा इसे अपने बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचाना जाता है।
वाराणसी जाने का है प्लान, इन स्वादिष्ट पकवानों का जरूर लें आनंद

भारत का हर राज्य और शहर अपने आप में बहुत खूबसूरत है। यहां की हर जगह की कोई ना कोई खासियत है जो उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाने का काम करती है। कहीं के पर्यटक स्थल मशहूर है तो कहीं की संस्कृति और पहनावा लोगों को आकर्षित करता है। कुछ स्थान ऐसे हैं, जिन्हें अपने बेहतरीन खान पान के लिए पहचाना जाता है।

उत्तर प्रदेश वाराणसी एक ऐसा शहर है जो अपने आध्यात्मिक महत्व के लिए पहचाना जाता है। इस धार्मिक नगरी में एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ मौजूद है और मां गंगा का पवित्र तट भी यहां पर है। अगर आप इस आध्यात्मिक नगरी की सैर करने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां के मार्केट और शानदार खान-पान का आनंद आपको जरूर लेना चाहिए।

जायके के लिए मशहूर वाराणसी (Banarasi Dishes)

वाराणसी केवल अपने आध्यात्मिक महत्व ही नहीं बल्कि अपने बेहतरीन जायके के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। आप यहां जाएंगे तो आपको एक से बढ़कर एक डिशेज का आनंद लेने को मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि ऐसा स्वाद आपको दुनिया के किसी भी कोने में नहीं मिलने वाला है। अगर आप भी यहां जा रहे हैं तो चलिए बता देते हैं कि आपको किन व्यंजनों का आनंद जरूर लेना चाहिए।

कचौड़ी सब्जी

कचौड़ी आप सभी ने अपने-अपने शहरों में जरूर खाई होगी। जब आप वाराणसी जाएंगे तो आपके यहां पालक, मटर, गोभी, हरी धनिया से बनी हुई सब्जी के साथ कुरकुरी कचौड़ी खाने का मौका मिलेगा। सर्दियों के मौसम में इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

चूड़ा मटर

वाराणसी में आपको स्पेशल चूड़ा मटर खाने को मिलेगा। दरअसल ये एक तरह से पोहा ही है। जब धान की नई फसल आती है तब चूड़ा मटर तैयार किया जाता है। इसमें ढेर सारे ड्राई फ्रूट और हरे मटर डाले जाते हैं।

लेमन टी

जब आप वाराणसी के घाटों पर सुबह-सुबह जाएंगे तो खुशबूदार लेमन टी आपका दिल खुश कर देगी। अगर बनारस के असली आनंद का एहसास करना चाहते हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। सर्दियों के मौसम में गरमा गरम लेमन टी और खूबसूरत नजारे किसी का भी दिल जीत सकते हैं।

मलइयो

यह बनारस की बहुत ही प्रसिद्ध स्वीट डिश है। एक तरह से ये पारंपरिक मिठाई है जिसे दूध की मलाई से तैयार किया जाता है। मुंह में जाने के बाद ये रुई के फाहे की तरह घुल जाती है। इसका क्रीमी टेक्सचर बहुत ही लाजवाब लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews