Hindi News

ये है भारत का छुपा हुआ यूरोप, इन 5 जगहों पर देखें स्कॉटलैंड से लेकर स्विट्जरलैंड जैसे नजारे

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
भारत में घूमने के लिए बहुत कुछ मौजूद है जहां अक्सर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। चलिए आज हम आपको देश के छुपे हुए यूरोप के बारे में बताते हैं, जिसकी सुंदरता कमाल की है।
ये है भारत का छुपा हुआ यूरोप, इन 5 जगहों पर देखें स्कॉटलैंड से लेकर स्विट्जरलैंड जैसे नजारे

भारत का नाम दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल है। यहां की संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन और इतिहास हमेशा से लोगों को आकर्षित करता आया है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में बसे राज्यों की परंपराओं, त्योहार और इतिहास को जानने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी पर्यटक पहुंचते हैं। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ मौजूद है और अगर हम आपको यह कहें कि आपको यूरोप भी भारत में मिल जाएगा तो आप क्या कहेंगे। जाहिर सी बात है आपको हैरानी होगी लेकिन यह बात वाकई में सच है।

भारत का हर राज्य अपने अलग रहन-सहन, बोली, खान-पान और संस्कृतियों के लिए प्रसिद्ध है। आज हम आपके यहां के कुछ ऐसे हिल स्टेशन के बारे में बताते हैं। जहां जाने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप यूरोप घूम रहे हैं। यूरोप की खूबसूरती को दुनिया भर में पसंद किया जाता है। देश के इन स्थानों पर जाने के बाद आपको वही घूमने का एहसास होगा।

भारत में घूमें यूरोप (Indian Europe)

शिमला

शिमला देश के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक है। अक्सर लोग यहां घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह कपल्स के बीच हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर भी प्रसिद्ध है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको अद्भुत प्राकृतिक नजारों के साथ खूबसूरत वास्तुकला का दीदार करने को भी मिलेगा। यहां की हरी भरी पहाड़ियां और वास्तुकला आपको इंग्लैंड में होने का अहसास कराएगी।

ऊटी

ऊटी भारत की सबसे सुंदर स्थान में से एक है। इस जगह के बगीचे और झीलें बहुत ही सुंदर है। यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे आपको स्कॉटलैंड की हरी भरी वादियों की याद दिला देंगे।

दार्जलिंग

दार्जिलिंग कितनी फेमस जगह है यह तो सभी लोग जानते हैं। इस जगह को अपने खूबसूरत चाय के बागान और कंचनजंगा के अद्भुत दृश्यों के लिए पहचाना जाता है। जब आप इस जगह पर दूर-दूर तक फैले नीले नीले पहाड़ देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप स्विट्जरलैंड में घूम रहे हैं।

मसूरी

मसूरी भारत के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशन में से एक है। इस जगह को पहाड़ों की रानी के नाम से पहचाना जाता है। दरअसल, यहां के दूर-दूर तक पहले पहाड़ इतनी खूबसूरत है कि किसी का भी दिल जीत सकते हैं। यहां के शांत वातावरण के बीच आप ऑस्ट्रिया के पहाड़ों की सुंदरता महसूस कर सकते हैं।

मुन्नार

यह बहुत ही अद्भुत और प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां का हरा भरा वातावरण और चाय के बागान आपके मन को अद्भुत सुकून देने का काम करेंगे। जब आप यहां जाएंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि आप आयरलैंड के ग्रामीण इलाकों में घूम रहे हैं। यहां की खूबसूरती कमाल की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews