IRCTC Tour: आईआरसीटीसी लेकर आया शानदार पैकेज, अब इतने खर्च में घूमने को मिलेगी ये जबरदस्त जगह, पढ़ें यह खबर

IRCTC Tour: यदि आप केरल घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए आईआरसीटीसी द्वारा एक विशेष टूर पैकेज तैयार किया गया है। दरअसल आज इस खबर में हम आपको इस टूर पैकेज की डिटेल देने जा रहे हैं।
IRCTC Tour: आईआरसीटीसी लेकर आया शानदार पैकेज, अब इतने खर्च में घूमने को मिलेगी ये जबरदस्त जगह, पढ़ें यह खबर

IRCTC Tour: केरल को उसकी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बेहद प्रसिद्ध है, दरअसल आपको बता दें की केरल को आमतौर पर भगवान का देश भी कहा जाता है। वहीं अगर ऐसे में आप भी आने वाले कुछ दिनों में केरल में समय बिताने की सोच रहे हैं, तो IRCTC ने एक शानदार टूर पैकेज तैयार किया है। दरअसल इस पैकेज की मदद से आप केरल को और करीब से जान सकेंगे। इसके साथ ही केरल को घूमने का पूरा आनंद उठा पाएंगे।

फ्लाइट की भी मिलेगी सुविधा:

दरअसल IRCTC के इस पैकेज का नाम है “कल्चरल केरल एक्स हैदराबाद”। जानकारी के अनुसार यह एक फ्लाइट पैकेज है, जिसमें आपको हैदराबाद से कोच्चि जाने और वहां से त्रिवेंद्रम के बाद हैदराबाद लौटने के लिए फ्लाइट की टिकट्स मिलेंगी। यानी आपके घूमने का मजा और ज्यादा हो जाएगा।

जानें इस टूर की डिटेल:

जानकारी के अनुसार इस टूर पैकेज में आपको कुल 6 ब्रेकफास्ट, 6 डिनर, और 1 लंच की सुविधा प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, आपको केरल के कोच्चि, मन्नार, थेक्कडी, कुमारकोम, और त्रिवेंद्रम में रुकने का अवसर मिलेगा। आपको AC बस से हर स्थान जाने और आने की सुविधा भी होगी। इस पैकेज में यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का भी लाभ मिलेगा। हालांकि बाकी दिनों की लंच की व्यवस्था सैलानियों को करना होगी।

जानें कितना होगा शुल्क:

दरअसल IRCTC के केरल पैकेज के लिए सिंगल ऑक्यूपेंसी में शुल्क 53,100 रुपये प्रति व्यक्ति है। डबल ऑक्यूपेंसी के लिए 35,700 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी के लिए 33,750 रुपये प्रति व्यक्ति हैं। वहीं IRCTC के इस पैकेज की शुरुआत 4 मई और 20 मई को होगी और इसमें कुल 7 दिन और 6 रात का टूर रहेगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews