रहस्यमय है ये समुद्र, यहां चाहकर भी डूबना है नामुमकिन, इसके पानी से ठीक होती है बीमारी

dead sea

Dead Sea: दुनिया में एक से बढ़कर एक और अजीबोगरीब चीज मौजूद है जो अपनी खासियतों से लोगों को हैरान कर देती है। कुछ जगह तो लोगों को आश्चर्य में डालने का काम करती है और जब इनके बारे में पता चलता है तो सभी के होश उड़ जाते हैं। समुद्र एक ऐसी चीज है जिसकी खूबसूरती हमेशा से ही लोगों का दिल जीतती आई है।

समुद्र में मस्ती का आनंद तभी लिया जा सकता है जब आपको अच्छी तरह से तैरना आता हो। लेकिन अगर तैरना नहीं आता है तो कोई भी समुद्र के किनारे पर रहकर ही आनंद ले सकता है। आज हम आपको जिस समुद्र के बारे में बता रहे हैं वहां तैराकी ना जानने वाले लोग भी तैर सकते हैं क्योंकि यह एक ऐसी जगह है जहां आप चाह कर भी नहीं डूब पाएंगे। हम जिस जगह की बात कर रहे हैं उसे डेड सी के नाम से जाना जाता है चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

कहां है डेड सी

यह खूबसूरत सा डेड सी यानी की मृत समुद्र जॉर्डन और इजरायल के बीच में मौजूद है। यह दुनिया की सबसे गहरी खारे पानी की झील के रूप में पहचाना जाता है। इस समुद्र में इतना नमक है कि दबाव के कारण यहां कोई नहीं डूबता।

चाहकर भी नहीं डूब सकता व्यक्ति

यह डेड सी 3 लाख साल पुराना है। यह पृथ्वी के सबसे निचले बिंदु पर स्थित है और इसकी डेंसिटी बहुत ही ज्यादा है। जब इसके पानी में बहाव आता है तो वह नीचे से ऊपर की ओर रहता है। यही कारण है कि अगर कोई व्यक्ति इसके ऊपर पूरी तरह से सीधा लेट भी जाए तो वह इसमें डूब नहीं सकता।

dead sea

ऐसे मिला डेड सी नाम

इस समुद्र को डेड सी नाम मिलने के पीछे की वजह यह है कि इसमें अधिक मात्रा में नमक है जो इतना ज्यादा खारा है कि ना तो कोई जीव जंतु और ना ही पेड़ पौधे इसमें जीवित रह पाते हैं। इस पानी के नमक में बड़ी मात्रा में जिंक, मैग्निशियम, कैल्शियम, पोटाश और ब्रोमाइड जैसे तत्व पाए जाते हैं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस समुद्र में मछलियां कोई अन्य समुद्री जीव और समुद्र में पाए जाने वाले एक्वेटिक प्लांट्स भी नहीं पाए जाते हैं।

त्वचा की बीमारी होती है दूर

यह डेड सी दुनिया भर में मशहूर है और अक्सर ही अपनी अनोखी खूबियों की वजह से लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है। अन्य समुद्री की तुलना में इस समुद्र में जो पानी है वह 33% ज्यादा खारा है। यहां के पानी की एक विशेषता भी है और कहा जाता है कि इसमें जो नहाता है उसकी त्वचा संबंधी सारी बीमारियां दूर हो जाती है। पानी की इसी विशेषता के चलते कई लोग यहां पर स्विमिंग का आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। यहां के पानी और मिट्टी के इस्तेमाल से कई ब्यूटी प्रोडक्ट भी बनाए जाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews