टाइम ट्रेवल का रहस्य, क्या सच में समय से आगे जाना संभव है? जानें यहां

बचपन से ही जब हम टाइम ट्रेवल के बारे में देखे या सुनते हैं, तो मन में ऐसी बात आती है कि काश हमें भी टाइम ट्रेवल से यात्रा करने का मौका मिलता। इसके लिए वह तरह-तरह के सपने भी देखने लगते हैं।
टाइम ट्रेवल का रहस्य, क्या सच में समय से आगे जाना संभव है? जानें यहां

Time Travel Mystery : अक्सर हम सभी फिल्मों में टाइम ट्रेवल के बारे में देखते आ रहे हैं। कई बार ऐसी बहुत सी कहानी भी होती है, जब उसमें टाइम ट्रेवल के कांसेप्ट को सुनने का मौका मिलता है। इसका मतलब है कि समय से आगे जाकर या फिर समय से पीछे जाकर यात्रा करना। कई फिल्मों में चाहे वो हॉलीवुड हो या बॉलीवुड हो, ऐसा दिखाया गया है कि इसके लिए एक मशीन बनाई जाती है जो समय की गति को मोड़ देता है। वैसे तो इसे लेकर हर कोई एक्साइड रहता है, क्योंकि हर कोई अपने पास्ट में जाकर कुछ ना कुछ चीजों को बदलने का सोचता है, तो कई बार लोग अपने भविष्य में जाकर अपने साथ होने वाली चीजों को देखना चाहते हैं।

क्या है टाइम ट्रेवल?

बचपन से ही जब हम टाइम ट्रेवल के बारे में देखे या सुनते हैं, तो मन में ऐसी बात आती है कि काश हमें भी टाइम ट्रेवल से यात्रा करने का मौका मिलता। इसके लिए वह तरह-तरह के सपने भी देखने लगते हैं। खासकर नव युवकों में यह उत्सुकता होती है कि वह अपने भविष्य में जाकर आने वाले समय को जान सके। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो अपने अतीतकाल में जाकर अपनी चीजों को बदलना चाहते हैं, लेकिन बाद में वह ऐसा सोच लेते हैं कि यह सब बस कहने की बात होती है, क्योंकि समय अपनी गति से चलता ही रहता है। उसे कोई बदल नहीं सकता।

जानें कितनी है सच्चाई

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा एक ग्रुप है, जिसमें ऐसे ही फोटोस और वीडियो पोस्ट किए जाते हैं। इससे यह साबित होता है कि टाइम ट्रेवल असल में होता है, लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है इसके बारे में कोई नहीं जानता, लेकिन जानना हर कोई चाहता है। इसके लिए लोग तरह-तरह की न्यूज सोर्स भी तलाशते हैं, जब वह जानना चाहते हैं कि क्या यह सच है।

यात्रा करना संभव या नहीं?

आजकल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अक्सर यह चीज देखने को मिलती है कि टाइम ट्रेवल को लेकर तरह-तरह के वीडियो शेयर किए जाते हैं और इसे लेकर रोचक तथ्य भी बताए जाते हैं, जिसे लोग बड़े रोमांचित होकर सुनते भी है, लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा फिलहाल ऐसी कोई बात साबित नहीं हुई है कि समय के साथ यात्रा करना संभव है। यह केवल कहानियों में ही देखने को मिलती है कि लोग यात्रा करके समय से पहले या समय के बाद चले जा रहे हैं, लेकिन असल में ऐसा कुछ नहीं होता।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews