जादू की झप्पी देगी रिश्ते को मजबूती, पार्टनर संग इस तरह सेलिब्रेट करें Hug Day

Hug Day

Hug Day: वैलेंटाइन वीक यानी की लव वीक चल रहा है। 7 फरवरी को रोज डे के साथ शुरू हुआ यह हफ्ता 14 फरवरी वैलेंटाइन डे तक चलेगा। यह पूरा हफ्ता कपल्स के लिए बहुत खास होता है और अलग-अलग तरीके से पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हैं। 12 फरवरी को हग डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन पार्टनर्स एक दूसरे को अपनी भावना हग करके यानी कि गले लगकर बताते हैं। आज हम आपको इस दिन के इतिहास और महत्व के बारे में बताते हैं।

Hug Day का इतिहास

वैलेंटाइन वीक के छठे दिन हग डे मनाया जाता है। ये एक ऐसा दिन है जब पार्टनर्स अपने दिल की बातें एक दूसरे तक हग के माध्यम से पहुंचाते हैं। विश्व भर में इस दिन को खासतौर पर मनाया जाता है। इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी मौजूद नहीं है कि इसे कब से और क्यों मनाया जाने लगा। लेकिन इसके बावजूद भी यह वैलेंटाइन वीक का खास दिन कहलाता है।

हग डे का महत्व

हग डे के महत्व की बात करें तो यह दिन काफी खास है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब हम किसी को गले लगाते हैं तो हमारे शरीर में हैप्पी हार्मोंस रिलीज होते हैं। बिना शब्दों के किसी के प्रति प्यार और देखभाल व्यक्त करने का ये तरीका दो लोगों के बीच विश्वास बढ़ाने का काम करता है। इस तरीके से बिना कहे ही आपकी बातें पार्टनर तक पहुंच जाती है।

ऐसे करें सेलिब्रेट

आप हग डे सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो इस दिन से जुड़े हुए मैसेज, शायरी या फिर कोई ग्रीटिंग कार्ड अपने पार्टनर को दे सकते हैं। आप एक दूसरे के साथ गले लगने के बाद पूरा दिन एक साथ बिता सकते हैं। जरूरी नहीं कि यह दो पार्टनर्स के बीच सेलिब्रेट किया जाए। इसे खास दोस्तों के साथ भी मनाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews