Mahashivratri 2024: ये है दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, लगातार बढ़ रहा है इसका आकार

Mahashivratri 2024

Mahashivratri 2024: भारत एक ऐसा देश है, जहां पर कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद है। यहां के हर राज्य की अपनी संस्कृति और परंपरा है। वहां मौजूद मंदिर लोगों को अपनी वास्तुकला और रहस्यों से हैरान करते हैं।

देशभर में वैसे तो कई सारे मंदिर मौजूद है, जो भगवान शिव को समर्पित किए गए हैं। इन सभी मंदिरों की कोई ना कोई खासियत है जो इन्हें लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनाती है। महाशिवरात्रि का पर्व आ रहा है और इस खास मौके पर हम आपको भोलेनाथ के सबसे विशाल शिवलिंग के बारे में बताते हैं।

कहां हैं सबसे विशाल शिवलिंग

हम जिस शिवलिंग की बात कर रहे हैं। वह दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग है, जो छत्तीसगढ़ की गरियाबंद जिले में आता है। गरियाबंद से 3 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद इस शिवलिंग को भूतेश्वर महादेव के नाम से पहचाना जाता है। यहां दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यह दुनिया का सबसे विशाल शिवलिंग बताया जाता है। इसके बारे में कहा जाता है कि यह हर साल बढ़ता चला जा रहा है। स्थानीय लोगों के बीच इसे भकुर्रा के नाम से पहचाना जाता है।

लगातार बढ़ रही ऊंचाई

यह शिवलिंग 70 से 75 फीट ऊंचा है और लोगों का कहना है कि पहले इसकी ऊंचाई कम थी लेकिन धीरे-धीरे बढ़ती चली जा रही है। जब इस शिवलिंग को देखेंगे तो इसमें एक दरार भी नजर आती है। यहां पर शिवलिंग की तरह ही एक बड़ा सा त्रिशूल भी लगा हुआ है और सामने नंदी विराजित है।

कैसे जाएं भूतेश्वर महादेव

अगर आपको भोलेनाथ के सबसे बड़े शिवलिंग के दर्शन करने हैं तो आप आसानी से यहां पर पहुंच सकते हैं। यहां पहुंचने के लिए रायपुर के लिए आसानी से कहीं से भी ट्रेन मिल जाएगी। रायपुर से गरियाबंद की दूरी 2 घंटे की है जहां आप बस या कैब के जरिए जा सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews