इन 2 National Parks में घूमने का जरूर बनाएं प्लान, जीप और हाथी सफारी का लें आनंद

National Parks

National Parks: असम भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है और यहां पर एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। अगर आप घूमने फिरने के शौकीन हैं और अपने परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो असम एक बहुत ही खूबसूरत जगह है।

असम में अलग-अलग नेशनल पार्क हैं, जहां पर आप अपने परिवार और बच्चों के साथ अच्छा वक्त बिता सकते हैं। यहां पर जंगली जानवरों का पास से दीदार किया जा सकता है। हाथी पर बैठकर जंगल की सैर भी की जा सकती है। चलिए आज आपके यहां के कुछ नेशनल पार्क की जानकारी देते हैं।

कांजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान सबसे ज्यादा एक सींग वाले गैंडे की वजह से पहचाना जाता है। अगर आप असम जाए तो आपके यहां पर घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए। अलग-अलग तरह के जानवरों के साथ आप यहां रंग-बिरंगे पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां भी देख सकेंगे। यहां प्रकृति की खूबसूरती भी आपको देखने को मिलेगी। काजीरंगा में आप जीप सफारी, हाथी सफारी और नाव की सवारी का आनंद भी ले सकते हैं।

घूमने का समय

यहां घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से अप्रैल के बीच का होता है। मई से अक्टूबर तक इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया जाता है। यहां घूमने के लिए आपको एंट्री फीस 100 रुपये देनी होती है।

नामेरी नेशनल पार्क

असम के सोनितपुर जिले में मौजूद यह पार्क बहुत खूबसूरत है। रंगपारा गुवाहाटी से यहां की दूरी 25 किलोमीटर है। यहां का निकटतम हवाई अड्डा तेजपुर कोलकाता है। यहां पर आपको रॉयल बंगाल टाइगर, जंगली सूअर, हिमालय काला भालू, सफस नेकेड हॉर्नबिल, ईबिसबिल जैसी पक्षी देखने को मिल जाएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews