Hindi News

ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूंखार शिकारी, जिन्हें देखकर थर-थर कांपने लगते हैं पक्षी; क्या आपको मालूम है इनके नाम

Written by:Deepak Kumar
Published:
ये हैं दुनिया के 5 सबसे खूंखार शिकारी, जिन्हें देखकर थर-थर कांपने लगते हैं पक्षी; क्या आपको मालूम है इनके नाम

इंसानों की तरह जानवरों की दुनिया में भी डर और दबदबा होता है। खासकर कुछ शिकारी पक्षी इतने तेज़, ताकतवर और चालाक होते हैं कि जैसे ही वे आसमान में दिखाई देते हैं, बाकी परिंदे पलभर में वहां से भाग जाते हैं। यहां जानिए ऐसे पांच खतरनाक शिकारी पक्षियों के बारे में:

पेरेग्रीन फाल्कन – दुनिया का सबसे तेज़ शिकारी

पेरेग्रीन फाल्कन धरती का सबसे तेज़ जानवर माना जाता है, जो 240 मील प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ते हुए पक्षियों को आसमान में ही पकड़ लेता है। कबूतर और बतख इसके आम शिकार हैं। इसकी स्पीड और सटीक वार से पक्षी कांप उठते हैं।

गोल्डन ईगल – ताकतवर पंजों वाला शिकारी

गोल्डन ईगल ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मंडराता है और अपनी तेज़ नजरों से शिकार को देखता है। इसकी मजबूत पकड़ खरगोश से लेकर छोटे हिरन तक को नहीं बख्शती। जैसे ही यह दिखाई देता है, परिंदे तुरंत वहां से उड़ जाते हैं।

रेड टेल्ड हॉक – अमेरिका का माहिर शिकारी

रेड टेल्ड हॉक अमेरिका के खुले मैदानों में ऊंची उड़ान भरता है और ऊपर से छोटे पक्षियों पर हमला करता है। इसकी अचानक की गई वार से परिंदे बच नहीं पाते और शिकार बन जाते हैं।

मार्शल ईगल – ‘आसमान का तेंदुआ’

अफ्रीका का मार्शल ईगल इतनी ताकत रखता है कि बंदर, सांप और बड़े पक्षियों तक को शिकार बना सकता है। इसकी मसल्स और आक्रमण की रफ्तार इसे जंगल का सबसे खतरनाक शिकारी बनाते हैं।

बाल्ड ईगल – अमेरिका का प्रतीक और शिकारी

बाल्ड ईगल मछलियों और समुद्री पक्षियों का कुशल शिकारी है। यह चुपचाप हमला करता है और अपने बड़े पंखों की मदद से उड़ते हुए झुंडों को तितर-बितर कर देता है।

Deepak Kumar
लेखक के बारे में
तेज ब्रेकिंग के साथ सटीक विश्लेषण और असरदार लेखन में माहिर हैं। देश-दुनिया की हलचल पर नजर रखते हैं और उसे सरल व असरदार तरीके से लिखना पसंद करते हैं। तीन सालों से खबरों की दुनिया से जुड़े हैं। View all posts by Deepak Kumar
Follow Us :GoogleNews