Most Expensive Watch: ये है दुनिया की सबसे महंगी घड़ी, कीमत इतनी कि खरीदा जा सकता है बंगला-गाड़ी

Most Expensive Watch

Most Expensive Watch In The World: दुनिया में एक से बढ़कर एक खूबसूरत और महंगी चीजें मौजूद है। कुछ चीजें ऐसी हैं जो आम आदमी के बजट से बिल्कुल बाहर है और अमीर इन्हें चुटकियों में अपना बना लेते हैं। लकड़ी से लेकर सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात सभी कम से लेकर ज्यादा कीमत में दुनिया में मिल जाते हैं।

जब भी महंगी घड़ियों की बात निकलेगी और आप इसकी खोज करना चाहेंगे तो गूगल करने पर आपके सामने कई तरह के ऑप्शन निकल कर सामने आ जाएंगे। यहां पर आप अपनी पसंद के हिसाब से घड़ी की वैरायटी और खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी घड़ियां भी हैं जिन्हें आम लोगों के लिए खरीदना बिल्कुल नामुमकिन सी बात है।

विंटेज घड़ियों की बात करें साल 2019 में फिलिप ग्रैंड मास्टर चाइम को 3.1 करोड़ डॉलर यानी 2.5 अरब में नीलाम किया गया था। इसके अलावा पाटेक फिलिप हेनरी ग्रेव्स सुपरकंप्लीकेशन 2.4 करोड़ डॉलर यानी 2 अरब में बिकी थी। यह कुछ ऐसे प्रोडक्ट है जिन्हें खरीदने के बारे में आम आदमी सोच भी नहीं सकता है।

इन सब से अलग और खास आज हम आपको एक ऐसी महंगी घड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी कीमत में आप गाड़ी और बंगला भी खरीद सकते हैं और शायद उसके बावजूद भी आपके पैसे बच जाएंगे। इसे दुनिया की सबसे महंगी घड़ी बोला जाएगा तो कोई हैरत की बात नहीं है क्योंकि हीरे से जड़ी हुई यह घड़ी बहुत ही नायाब है।

ये है Most Expensive Watch

इस नायाब घड़ी को जैकब एंड कंपनी ने मार्केट में उतारा है और यह दुनिया की सबसे महंगी घड़ी की नई दावेदार बन गई है। आम घड़ियों की तरह इसमें घंटे, मिनट और सेकंड तो नजर आएंगे लेकिन यह जिस तरह के रत्नों से सजी हुई है वह किसी को भी हैरान कर सकता है।

इस घड़ी में 217 कैरेट के पीले हीरे जड़े हुए हैं जो पूरे डायल को किसी कंगन की तरह बना रहे हैं। देखने में यह किसी सोने के गुच्छे की तरह नजर आता है जो आंखें चौंधिया सकता है।

जड़े हैं पूरी दुनिया के रत्न

इसे तैयार करने वाली कंपनी के मुताबिक इसमें फैंसी येलो और फैंसी इंटेंस येलो रंग के 425 हीरे लगे हुए हैं, जिनसे डायल तैयार किया गया है। अंदर के हिस्से में भी 57 हीरे इस्तेमाल किए गए हैं।

Most Expensive Watch

इस घड़ी में लगाए गए रत्नों की संख्या इतनी ज्यादा है कि इनकी तलाश पूरी दुनिया में की गई है, जिसमें साढ़े तीन साल का समय लगा। इन सभी को कंपनी के जिनेवा मुख्यालय में इकट्ठा किया गया। जहां एक-एक रत्न की जांच करने के बाद कुछ ऐसा नया और अनोखा किया गया जो दुनिया में आज तक नहीं किया गया था। यही वजह है कि यह वॉच अपनी भव्यता और विशिष्टता के चलते दूसरी घड़ियों से काफी अलग और आगे है।

Hallucination है सबसे आगे

विंटेज घड़ियों में लॉन्च की जाने वाली महंगी गाड़ियों में जैकब एंड कंपनी की ये घड़ी पहली नहीं है। इससे पहले साल 2015 में हीरो से जुड़ी हुई एक घड़ी मार्केट में उतारी गई थी, जिसकी कीमत 1.8 करोड़ डॉलर थी।

Most Expensive Watch

वहीं अब तक की सबसे महंगी घड़ी की बात की जाए तो Graff Diamonds की बनाई गई Hallucination लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर बनी हुई है। इस घड़ी में अलग-अलग रंग और कट के 110 कैरेट के हीरे लगाए गए हैं, जिन्हें प्लेटटिनम ब्रेसलेट पर खूबसूरती से सजाया गया है।

2014 में लांच की गई इस घड़ी की कीमत 5.5 करोड़ डॉलर यानी 455 अरब रुपए है। इसी कंपनी की The Fascination इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है जिसकी कीमत 4 करोड़ डॉलर है और इसमें 152.96 कैरेट के सफेद हीरे जड़े हुए हैं यह साल 2015 में मार्केट में आई थी।

Most Expensive Watch

महंगी और भव्य घड़ियों की रेस में जैकब एंड कंपनी की यह नई घड़ी क्या कमाल दिखाती है यह तो देखने वाली बात होगी। लेकिन इसके डिजाइन और कीमत के चलते यह फिलहाल दुनिया की सबसे महंगी घड़ी बताई जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews