दुनिया का सबसे महंगा पानी, इसे खरीदने में अमीरों के भी उड़ जाते हैं होश, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

दुनिया में कई हैरान कर देने वाली चीज मौजूद हैं, जिन्हें देखकर कोई भी आश्चर्य में पड़ सकता है। आज हम आपको सबसे महंगे पानी के बारे में बताते हैं।
Most expensive Water

दुनिया में न जाने क्या-क्या मौजूद है,जिनके बारे में जब हमें पता चलता है तो हम हैरान हो जाते हैं। खाने पीने से लेकर पहने घूमने और सब कुछ करने के लिए बहुत कुछ मौजूद है। कुछ स्थान ऐसे हैं जो अपनी सुंदरता से लोगों को आकर्षित करते हैं। वहीं कुछ चीज ऐसी है जो अपने महंगे और सस्ते होने की वजह से लोगों के बीच प्रसिद्ध है। क्या आपने कभी यह सोचा है कि दुनिया में सबसे महंगा पानी कौन सा होगा।

पानी हमारे जीवन से जुड़ी एक ऐसी चीज है जिसके बिना जिंदगी की कल्पना कर पाना मुश्किल है। पानी नहीं होता तो इंसान का जीवित होना मुश्किल होता। पानी कई तरह का होता है जिसे लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करते हैं। कोई आरओ वाटर पीता है तो कोई नल से आने वाले पानी का उपयोग करता है। किसी को कुएं तो किसी को हैंडपंप और बोरिंग का पानी अच्छा लगता है। यह तो ठीक है लेकिन आज हम आपको दुनिया के सबसे महंगे पानी के बारे में बताते हैं जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

दुनिया का सबसे महंगा पानी (Most Expensive Water)

दुनिया का सबसे महंगा पानी एक्वा दी क्रिस्टैलो ट्रिब्यूटो ए मॉडिग्लियानो है। आप में से बहुत कम लोग होंगे, जिसने इसका नाम सुना होगा। लेकिन यह दुनिया के सबसे महंगे पानी की बोतल है। इसे खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं क्योंकि यह लाखों रुपए में आता है।

कितनी है कीमत

इस पानी की कीमत लगभग 50 लाख रुपए है। इस अमाउंट में आप ढेर सारा नहीं बल्कि सिर्फ 750 मिलीलीटर पानी खरीद सकते हैं। यह कीमत इतनी ज्यादा है कि कोई भी व्यक्ति आलीशान सा घर गाड़ी या फिर सोना और हीरा खरीद सकता है।

क्यों है महंगा

हर किसी चीज के महंगे और सस्ते होने की कोई ना कोई वजह होती है। इस पानी के महंगा होने का कारण इसकी बोतल है, जो पूरी तरह से 24 कैरेट से बनी होती है। इसके अलावा बोतल में जो पानी भरा होता है उसमें 5 ग्राम सोने की भस्म मिलाई जाती है जो इसकी क्वालिटी को बेहतर बनाने का काम करती है। इस बोतल का पानी आम पानी की तुलना में काफी एनर्जेटिक होता है। यह बहुत साफ होता है और इसमें कई तरह की मिनरल्स मौजूद रहते हैं।

कहां से आता है पानी

दुनिया का यह सबसे महंगा पानी फिजी, फ्रांस और आइसलैंड के ग्लेशियर से लिया जाता है। इसकी शुद्धता और सोने की भस्म इसे और भी ज्यादा खास बनाने का काम करती है। यह इतना महंगा पानी है कि कोई अमीर व्यक्ति ही इसे खरीद कर पी सकता है।

किसने बनाई बोतल

इस पानी की बोतल बेहद ही शानदार है जिससे फेमस डिज़ाइनर फर्नांडो अल्टामिरानो ने बनाया है। साल 2010 में इस सबसे महंगी पानी की बोतल का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews