जरूर खाएं अयोध्या के ये 5 ट्रेडिशनल फूड, लाजवाब स्वाद बना देगा आपको दीवाना

राम जन्मभूमि अयोध्या पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध जगह है और राम मंदिर बन जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। अगर आप भी अयोध्या जा रहे हैं तो आपको वहां कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद जरूर लेना चाहिए।
traditional food

Traditional Food: भारत के हर राज्य और वहां के शहर की अपनी कोई ना कोई खासियत और पहचान है, जो उसे दूसरी जगह से खास और अलग बनाने का काम करती है। कहीं पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है तो कहीं की संस्कृति और पहनावा लोगों को आकर्षित करता है। कहीं प्रकृति के नजारे इतने अद्भुत होते हैं कि कोई भी हैरान हो जाए तो कोई जगह इतिहास से लोगों को हैरान कर देती है।

जब आप भारत में एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे, तो वहां पर्यटक स्थलों और संस्कृति तथा परंपरा के अलावा अलग-अलग खानपान का मिश्रण भी देखने को मिलता है। मध्य प्रदेश का नमकीन देश भर में प्रसिद्ध है, तो राजस्थान की दाल बाटी की बात ही अलग है। बिहार जाएंगे तो मशहूर लिट्टी चोखा खाने को मिलेगा और महाराष्ट्र का वड़ा पाव कितना फेमस है यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश भी एक प्रसिद्ध राज्य है और अयोध्या यहां का एक प्रसिद्ध शहर, चलिए आज हम आपको राम जन्म भूमि के कुछ प्रसिद्ध पकवानों के बारे में बताते हैं।

अयोध्या के पकवान (Traditional Food)

पुलाव

पुलाव वैसे तो आपको भारत के कई शहरों में खाने को मिल जाएगा, लेकिन अगर आप अयोध्या जाते हैं तो इसका स्वाद जरूर चखें। इसे भीगे हुए चावल, मटर, गाजर, फूल गोभी सहित कई सारी सब्जियों के साथ इलायची, लौंग और तेज पत्ता डालकर बनाया जाता है। खुशबूदार मसाले इसके स्वाद को बेहतरीन बनाने का काम करते हैं।

बाटी चोखा

यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है जिसमें बाटियों में दाल या फिर मसले हुए आलू भरे जाते हैं। इसके बाद इन्हें सुनहरा भूरा होने तक तला जाता है। चोखा उबले हुए आलू, टमाटर, प्याज, मसाले, हरी मिर्च के साथ मैश कर बनाया जाता है।

सब्जी कचौरी

अयोध्या में आपको लाजवाब सब्जी कचौरी खाने को मिलेगी। यहां की कचौरियों में आलू मटर या फिर चना जैसी सब्जियां डालकर खाई जाती है। यहां कचोरी के अंदर भी आलू का मसाला भरा जाता है।

समोसा चाट

समोसा खाना तो बच्चे से लेकर बूढ़े सभी लोगों को पसंद होता है। अगर आप भी समोसा खाने के शौकीन है, तो आपको आलू और मटर से भरी हुई कुरकुरी डिश का स्वाद जरूर लेना चाहिए। इसे चटनी, मसाले, दही और ताजी जड़ी बूटियों के साथ परोसा जाता है।

पेड़ा

अब जब व्यंजनों की बात निकले और किसी मिठाई का नाम सामने ना आए ऐसा भला कैसे हो सकता है। यहां पर आपको दूध और चीनी से बना हुआ लाजवाब पेड़ा खाने को मिलेगा। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें इलायची मिक्स की जाती है और मेवे से सजाया जाता है। यह इतना नरम होता है कि मुंह में रखते ही पिघलने लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews