Island Of Love: बिक रहा है इस खूबसूरत दिल का हिस्सा, खरीदने के लिए मुंह मांगी कीमत दे रहे लोग

Island Of Love

Island Of Love: प्रेम का प्रतीक वैलेंटाइन डे (Valentine Day) आ चुका है और प्रेमी जोड़े इसे मनाने के लिए तरह-तरह की तैयारी कर रहे हैं। सभी अपने पार्टनर को कोई ऐसी चीज देना चाहते हैं जो यादगार रहे। ऐसे में अगर आप भी कंफ्यूज है तो हम आपको एक शानदार जगह के बारे में बताते हैं जो आप अपने पार्टनर को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन आज हम आपको एक ऐसे तोहफे के बारे में बताते हैं जिसे खरीदने के लिए प्रेमियों की लाइन लगी हुई है।

प्यार में हर कोई अपने दिल का सौदा करता है और यह गिफ्ट वाकई में दिल का सौदा साबित होने वाला है क्योंकि यह एक ऐसा खूबसूरत आईलैंड है जो दिल की शेप में बना हुआ है। आईलैंड ऑफ लव के नाम से पहचाने जाने वाली यह जगह बहुत ही खूबसूरत है और कई सेलेब्स यहां पर छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचते हैं। एड्रीयोटिक सागर के इस छोटे से द्वीप को सबसे पहले दो लोगों ने खरीदा था लेकिन अब इसके हिस्से बेचे जा रहे हैं जिनकी कीमत 11 मिलियन डॉलर रखी गई है। अगर आप भी अपने लव्ड वन को यह तोहफा देना चाहते हैं तो दे सकते हैं लेकिन आपको कुछ ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

Island Of Love

जेफ बेजोस आते हैं Island Of Love

एड्रीयोटिक सागर के पासमैन किनारे पर मौजूद आइलैंड ऑफ लव एक ऐसी जगह है जहां पहले बहुत कम लोग आते जाते थे। 20 सालों में धीरे-धीरे यहां टूरिस्ट की संख्या में इजाफा होने लगा। दुनिया भर के फेमस लोग यहां अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए पहुंचते हैं। फेमस गायक बियोंसे, माइकल जॉर्डन और जेफ बेजोस जैसे चर्चित नाम यहां अक्सर देखे जाते हैं।

गर्मियों के लिए है बेस्ट

इस आईलैंड पर कोई होटल, रेस्टोरेंट या विला नहीं है गर्मी के समय में यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आप भी अपना समय सुकून के साथ बताना चाहते हैं तो यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है। खूबसूरत और सुकून भरी जगह होने के चलते हैं यहां पर अक्सर सेलिब्रिटीज का जमावड़ा देखा जाता है।

10 एकड़ में फैला है आईलैंड

यह खूबसूरत आईलैंड 10 एकड़ में फैला हुआ है। पुरातत्व विभाग के वैज्ञानिकों द्वारा की गई जांच के मुताबिक क्रोएशिया के सबसे खूबसूरत आईलैंड में से एक इस जगह पर 7000 साल पहले भी लोगों के रहने के सबूत मिले हैं। इस आइलैंड के कुछ हिस्सों को यहां रहने वाले स्थानीय लोगों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए बेचा जा रहा है। जब से यह खबर सामने आई है खरीदने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। कई बड़े सेलेब्स तो इस जगह के लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार हैं। इस जगह पर हर साल 10 लाख से ज्यादा लोग पहुंचते हैं और यह पर्यटकों के बीच काफी फेमस है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews