Hindi News

सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड है इन 5 फूड आइटम्स का नाम, इनके स्वाद के दीवाने हैं लोग

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अलग-अलग जगह पर मिलने वाले स्वादिष्ट पकवान तो हम बड़े ही चाव के साथ खा लेते हैं। इन्हें खाते वक्त शायद ही हम यह सोचते होंगे कि आखिरकार इनका नाम कैसे पड़ा। आज हम आपको कुछ ऐसे ही पकवानों के बारे में बताते हैं।
सेलिब्रिटी इंस्पायर्ड है इन 5 फूड आइटम्स का नाम, इनके स्वाद के दीवाने हैं लोग

खाने पीने के शौकीन अक्सर अलग-अलग व्यंजनों (Popular Dishes) का आनंद लेना तो पसंद करते हैं। लेकिन वह शायद ही यह सोचते होंगे कि यह कहां से आया है। इसे कैसे बनाया, किसने बनाया और नाम कैसे रखा गया। आपने भी अब तक शायद ही किसी व्यंजन का स्वाद चखने से पहले यह सारी बातें सोची होगी।

दुनिया भर में एक से बढ़कर एक व्यंजन मिलते हैं जिन्हें अपनी किसी ने किसी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। कोई व्यंजन स्थानीय रूप से फेमस होते हैं तो कोई देश और दुनिया भर तक पहचान रखते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे डिशेज के बारे में बताते हैं जिनके नाम फेमस हस्तियों पर रखे गए हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

चाटोब्रियां

यह फ्रांस का एक बहुत ही शानदार पकवान है। जैसलमेर शाही स्टेक डिश है। इसका नाम फ्रेंच लेखक और डिप्लोमैट फ्रांस्वा रेने दे चाटोब्रियां के नाम पर रखा गया है। यहां के लग्जरी रेस्टोरेंट में यह आपको आसानी से मिल जाएगी।

मार्गरिटा पिज्जा

आजकल के लोगों को पिज़्ज़ा बर्गर खाना कितना पसंद है यह तो हम सभी जानते हैं। आपने भी कभी ना कभी मार्गेरिटा पिज़्ज़ा का स्वाद जरूर चखा होगा। इसका नाम इटली की रानी मार्गेरिटा ऑफ सेवॉय के नाम पर रखा गया है। इस पिज़्ज़ा में इटली के झंडे के लाल, सफेद और हरे रंग को शामिल किया जाता है।

पावलोवा

यह एक डेजर्ट है जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में मिलता है। इसका नाम रूस की प्रसिद्ध बैले डांसर अन्ना पावलोवा के नाम पर रखा गया है। ये डेलिकेट सा क्रीम बेस्ड डेजर्ट है, जिसे बैरीज से गार्निश किया जाता है।

बेचमेल सॉस

यह सॉस आपको फ्रांस में खाने को मिलेगा। पिज़्ज़ा, पास्ता और लाजान्या जैसी डिशेज में इसका इस्तेमाल होता है। यह एक क्लासिक सॉस है जिसका नाम फ्रेंच फाइनेंसर लुई डी बेचमेल के नाम पर रखा गया है। यह बहुत ही मलाईदार और स्वादिष्ट होता है।

ऑयस्टर रॉकफेलर

यह अमेरिका का एक प्रसिद्ध पकवान है जिसका नाम उद्योगपति जॉन डी रॉकफेलर के नाम पर रखा गया है। इसे ऑयस्टर से तैयार किया जाता है। इसमें ढेर सारा मक्खन, चीज और हर्ब्स उपयोग होता है। यह बहुत ही स्वादिष्ट और रिच है।

पीच मेल्बा

जब आप ऑस्ट्रेलिया और यूके जाएंगे तो आपको यह स्वादिष्ट डेजर्ट खाने को मिलेगा। इसका नाम ऑस्ट्रेलियन सिंगर नेली मेल्बा के नाम पर रखा गया है। इसे बनाने में आइसक्रीम, रास्पबेरी सॉस और पीच का इस्तेमाल होता है। इसका मीठा स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews