Popular Food: स्वाद का खजाना हैं ये 5 बंगाली व्यंजन, एक बार जरूर करें ट्राई

पश्चिम बंगाल भारत का एक खूबसूरत राज्य है। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
Popular Food

Popular Food: पश्चिम बंगाल भारत का एक बहुत ही खूबसूरत इलाका है। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचानी जाती है। यहां पर आपको घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मिल जाएंगे।

पश्चिम बंगाल अपने बेहतरीन पर्यटक स्थलों के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचाना जाता है। आप ने रसगुल्ला, रसमलाई, चोम चोम जैसे व्यंजनों के बारे में तो सुना ही होगा और इनका स्वाद भी चखा होगा। लेकिन आज हम आपको यहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

आलू पोटोल पोस्तो

बंगालियों के बीच खसखस बहुत पसंद है। इससे खान काफी स्वादिष्ट हो जाता है। इस रेसिपी को भी खसखस से तैयार किया जाता है। इसमें आलू लौकी और पोस्तो को एक साथ पकाया जाता है। इसमें हरी मिर्च और नारियल की प्यूरी भी डाली जाती है।

छोलार दाल

यह पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध दालों में से एक है। इस मुख्य रूप से चना दाल से बनाया जाता है। का मीठा और मसालेदार स्वाद से खास बनाता है। यह चावल या फिर लुची के साथ खाई जाती है। इसमें तेज पत्ता, नारियल के टुकड़े और दालचीनी जैसे मसाले डाले जाते हैं।

लाउ घोंटो

यह एक प्रकार की लौकी है। जिसे बोरिस, उड़द दाल और हल्के मसाले के साथ तैयार किया जाता है। हालांकि, ये इतनी मसालेदार नहीं होती लेकिन पेट के लिए अच्छी और स्वादिष्ट होती है। चावल के साथ यह काफी स्वादिष्ट लगती है।

मोचर घोंटों

इस फूल, आलू और कुचले हुए नारियल से बनाया जाता है। इसमें जीरे और तेज पत्ता भी डाला जाता है और फिर सारी चीज पकाई जाती है। यह मुंह में पानी लाने वाला व्यंजन है जो मसाले से भरा हुआ होता है। यह एक शाकाहारी व्यंजन है जो लोगों को बहुत पसंद आता है।

पाटीशप्त

यह बहुत ही अनोखी बंगाली मिठाई है जो चावल के पाउडर से बनाई जाती है। इसके अंदर नारियल के टुकड़े खाया और चीनी मिलाई जाती है। यह सबसे उत्तम और प्रसिद्ध बंगाली व्यंजन है, जो एक बार जरूर खाना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews