Popular Sweets: दुनियाभर में मशहूर हैं भारत की ये 5 मिठाइयां, विदेशी भी हैं स्वाद के मुरीद

भारत के हर राज्य में स्वादिष्ट व्यंजनों की भरमार देखने को मिलती है। चलिए आज हम आपको अलग-अलग राज्यों में प्रसिद्ध मिठाइयों के बारे में बताते हैं।
Famous Sweets

Popular Sweets: इस दुनिया में अलग-अलग देश, उनमें मौजूद अलग-अलग राज्य, शहर, गांव और कस्बे अपनी किसी न किसी खासियत की वजह से पहचाने जाते हैं। हर जगह का अपना इतिहास, ऐतिहासिक स्थल, धार्मिक स्थल, संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, बोली, पहनावा खानपान है।

इस दुनिया में जितने देश हैं वहां का कलर अलग-अलग है और यहां व्यंजनों का स्वाद भी आपको अलग-अलग मिलेगा। भारत एक ऐसा देश है जहां के हर राज्य में आपको स्वादिष्ट व्यंजन की भरमार देखने को मिलेगी। कोई विदेशी खान भले ही आपको पसंद आए ना आए। लेकिन भारतीय व्यंजन ऐसे हैं कि हर किसी को पसंद आ जाते हैं।

राजस्थान में जहां दाल बाटी चूरमा प्रसिद्ध है। तो मध्य प्रदेश की नमकीन की बात ही कुछ और है। पंजाब में जाएंगे तो आलू के पराठे और मक्के की रोटी सरसों के साग के साथ मिलेगी। बिहार में लिट्टी चोखा आपका दिल जीत लेगा। इस तरह से अन्य राज्यों की भी अपनी कोई ना कोई पहचान है। आप भारत के जिस भी कोने में जाएंगे वहां आपको स्वादिष्ट व्यंजनों के अलावा मिठाइयां भी खाने को मिलेगी। मिठाइयों के अलग-अलग वैरायटी होती है जिनका अपना स्वाद होता है।

भारत में आपको मिठाइयों की ढेर सारी किस्म मिलेगी जो लोगों के बीच प्रसिद्ध है। मिठाई की बात आती है तो दिमाग में वही आता है कि आपके सामने मिठाई का पीस है। आपने उसे उठाया टुकड़ा तोड़ा और खा लिया। आज हम आपको एक ऐसी स्वादिष्ट और अनोखी मिठाई के बारे में बताते हैं, जो देश के अलग अलग इलाकों में मिलती है।

घेवर

जब आप राजस्थान जाएंगे तो आपके यहां घेवर खाने को मिलेगा। मक्खन और चीनी से तैयार होने वाला यह व्यंजन तीज के मौके पर खासतौर पर बनाया जाता है। यहां आपको प्लेन घेवर, मलाई घेवर और मावा घेवर की वैरायटी मिल जाएगी।

बेबिंका

यह गोवा में मिलने वाली प्रसिद्ध मिठाई है। यह एक केक है जिसे दुनिया भर में पहचाना जाता है। इसे एंड और कोकोनट मिल्क से बनाया जाता है। सात लेयर्स की यह मिठाई त्योहार पर खास तौर पर बनाई जाती है।

बाल मिठाई

चॉकलेट, शुगर बॉल्स और भुने हुए खोये से बनी यह मिठाई उत्तराखंड में काफी प्रसिद्ध है। यह अल्मोड़ा में मिलती है और विदेशों तक पहचान रखती है।

देहरौरी

चावल, बादाम, दही और काजू से बनी यह मिठाई छत्तीसगढ़ में बहुत प्रसिद्ध है। इसका स्वाद खट्टा मीठा होता है जैसे बाकी मिठाइयों से अलग बनाता है। यह छत्तीसगढ़ की ट्रेडिशनल डिश है।

मोदक

आप महाराष्ट्र जाएंगे तो आपको मोदक खाने को जरुर मिलेंगे। गणेश चतुर्थी के मौके पर हर घर में मोदक बनता है। इस मेड में चावल और गुड के साथ ड्राई फ्रूट भरकर बनाया जाता है। यह महाराष्ट्र नहीं बल्कि देश की सबसे प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews