प्यार के इजहार का दिन है Propose Day, जानें इसका इतिहास, ऐसे करें पार्टनर को प्रपोज

Propose Day

Propose Day: वैलेंटाइन वीक की 7 फरवरी से शुरुआत हो गई है। 14 फरवरी तक अलग अलग दिन मनाकर प्रेमी एक दूसरे के प्रति प्यार और स्नेह व्यक्त करेंगे। वैलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे के रूप में मनाया जाता है। वैसे तो प्रेमियों को प्यार के इजहार के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती है लेकिन वैलेंटाइन वीक के दौरान खास तौर पर इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है। प्रेमी के प्रति अपने समर्पण और रिश्ते को ऑफिशियल करना भी इस दिन को मनाए जाने का एक मुख्य कारण है।

प्रपोज डे का महत्व

प्रपोज डे उन लोगों के लिए बहुत खास है जो किसी खास रिश्ते में हैं। अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने और उसे एक नाम देने के लिए खास तौर पर लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन सभी अलग अलग तरीके से अपने पार्टनर के सामने रिश्ते को अगले मोड़ पर ले जाने के लिए प्रपोजल रखते हैं। ये दिन उन लोगों के लिए भी बहुत खास होता है। जो पहली बार अपनी भावनाओं का इजहार किसी व्यक्ति के सामने करने जा रहे हैं।

Propose Day का इतिहास

वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन मनाया जाने वाला प्रपोज डे आज से नहीं बल्कि सदियों से मनाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसे सबसे पहले पश्चिमी देशों में मनाया जाता था। लेकिन धीरे-धीरे यह पूरी दुनिया में फैल गया। इससे जुड़ी एक कहानी के मुताबिक 1477 में आर्कड्यूक मैक्सिमिलियन जो एक ऑस्ट्रियाई थे ने मैरी ऑफ बरगंडी को अपने हाथों में हीरे की अंगूठी लेकर प्रपोज किया था। इसके बाद से ही प्रपोज करने का नया कल्चर शुरू हो गया।

ऐसे करें प्यार का इजहार

अगर आप इस प्रपोज डे पर अपने पार्टनर को प्रपोज करना चाहते हैं तो कुछ यूनिक प्लान तैयार कर सकते हैं। आप उन्हें कैंडल लाइट डिनर पर ले जा सकते हैं। वहीं अगर बाहर नहीं जाना चाहते तो घर पर ही शानदार सा डेकोरेशन कर पार्टनर से अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। आपके पार्टनर को खाने में जो चीज पसंद है अगर वो आप अपने हाथों से बनाएंगे तो आपके पार्टनर का दिल भी खुश हो जाएगा। सीधे-सीधे भावनाओं को व्यक्त नहीं कर पा रहे हैं तो लेटर के माध्यम से भी अपनी फिलिंग्स शेयर कर सकते हैं। कोई प्यारा सा वीडियो मैसेज भी प्यार के इजहार के लिए बेस्ट रहेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews