इस अनोखी जगह पर एक हो जाते हैं आकाश और पृथ्वी, नजारा ऐसा कि उड़ जाएंगे होश

Salar De Uyuni

Salar De Uyuni: दुनिया में एक नहीं बल्कि कई ऐसी जगह मौजूद है, जिन्हें अपनी हैरान कर देने वाली खासियतों के चलते पहचाना जाता है। इन जगहों पर लोगों को ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जो उनके होश उड़ा देते हैं। कहीं पर ढेर सारे ज्वालामुखी दिखाई देते हैं तो कहीं की ऊंची ऊंची चोटियां जन्नत का एहसास देती हैं। कहीं सिर्फ एक लाइन पार कर लेने से आप दूसरे देश पहुंच जाते हैं, तो कहीं पर पृथ्वी और आसमान एक हो जाते हैं।

अब बाकी सब तो ठीक है लेकिन यह पृथ्वी और आसमान के एक हो जाने वाली जगह की बात ने आपको थोड़ा हैरान जरूर किया होगा। इतना हैरान होने की जरूरत नहीं है कि पृथ्वी पर वाकई में एक जगह ऐसी मौजूद है जहां पर आपको यह नजारा देखने को मिलेगा। दुनिया भर में यह जगह बहुत फेमस है। चलिए आज आपको इसके बारे में बताते हैं।

सालार दे उयूनी

यह जगह दुनिया में अजूबे के नाम से फेमस है। यहां पर पृथ्वी और आकाश बिल्कुल मिले हुए दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि असलियत में यहां पृथ्वी और आकाश का मिलन नहीं हो रहा है बल्कि यह दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक मिरर है जहां पर आकाश का प्रतिबिंब धरती पर दिखाई देता है और ऐसा लगता है कि यह दोनों एक दूसरे से मिल चुके हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा नमक मैदान

हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वह सालार दे उयूनी है जो असल में दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। अपनी खूबसूरत से दृश्य के लिए यह दुनिया भर में पहचाना जाता है और बड़ी संख्या में यहां पर पर्यटक अद्भुत नजारों का दीदार करने के लिए पहुंचते हैं। यह नमक का मैदान सालों पहले वाष्पित हो चुकी झीलों की वजह से बना है। यहां बहुत दूर तक नमक की मोटी परत बिछी हुई है। जब आसपास मौजूद झील ओवरफ्लो हो जाती है तो यहां पर हर जगह पानी भर जाता है और यह किसी कांच की तरह दिखाई देती है। ऊपर फैला आसमान जब इस कांच जैसी सतह पर दिखाई देता है तो ऐसा लगता है जैसे धरती और आकाश एक हो गया है।

कहां है ये जगह

यह खूबसूरत सी जगह बोलीविया के डैनियल कैंपोस प्रांत में स्थित है। यह नमक का मैदान 10,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे सलार दे उयूनी के अलावा सालार दे तुनुपा, लार्जेस्ट नेचुरल मिरर और मिरर ऑफ स्काई के नाम से भी पहचाना जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews