सपने में इन 6 चीजों का दिखना होता है अशुभ, जानें क्या कहती है Dream Astrology

सपने में इन 6 चीजों का दिखना होता है अशुभ, जानें क्या कहती है Dream Astrology

Dream Astrology : स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली हर एक चीज का महत्व होता है और यह भविष्य से जुड़ी चीजों का संकेत भी होता है। सनातन धर्म में स्वप्न शास्त्र का महत्वपूर्ण महत्व होता है, जिसमें सपनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। बता दें कि सपनों का हमारी किस्मत से डायरेक्ट कनेक्शन होता है। खासकर उन सपनों का जो रात के अंत में यानी ब्रह्म मुहूर्त में देखे गए हो। अक्सर बड़े-बुजुर्गों द्वारा यह बताया गया है कि भोर का सपना सच हो जाता है। ऐसे होते हैं जो अनहोनी होने का संकेत माने जाते हैं। इसके लिए आपको पहले से ही सावधान हो जाना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से…

जानें क्या कहती है Dream Astrology

  • सपने में अगर आप कहीं पर क्लेश करते हुए देखते हैं तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसका अर्थ यह है कि आपका भाग्य कभी नहीं चमकेगा।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में घर में किसी व्यक्ति को बीमार होते हुए देख रहे हैं, तो समझ लीजिए किसी भविष्य में आपके बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।
  • स्वप्न शास्त्र में यह बताया गया है कि अगर आप घर में साफ-सफाई रखने के बावजूद फैली हुई गंदगी देख रहे हैं, तो इसका अर्थ है कि लक्ष्मी आपसे बेहद नाराज हैं और यह इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द आप कंगाल होने वाले हैं।
  • स्वप्न शास्त्र के अनुसार, अगर आप सपने में घर की पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में सीलन आते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ है कुछ अशुभ होने वाला है।
  • सपने में अगर आप घर में रखी किसी नमकीन चीज पर काली चींटी पड़ते हुए देखतो हैं, तो यह भी दुर्भाग्य का संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, जल्द ही आप कर्ज से घिरने वाले होते हैं। इसलिए आपको पहले से ही सचेत हो जाना चाहिए।
  • वहीं, सपने में अगर आप कांच बिना किसी वजह से अचानक गिरकर टूट जाना देखते हैं, तो यह किसी अनहोनी का संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इससे आपको बहुत बड़ा नुकसान होने वाला है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews