लखनऊ के 3 सबसे सस्ते मार्केट, यहां बजट में करें कपड़ों से लेकर फुटवियर की खरीदारी

शॉपिंग करने के शौकीन जहां जाते हैं, वहां से खरीदारी जरूर करते हैं। अगर आप भी खरीदी करने के शौकीन हैं तो हम आपको लखनऊ के कुछ बाजारों के बारे में बताते हैं।
cheapest market

Cheapest Market: घूमने फिरने और अलग-अलग जगह को एक्सप्लोर करने के शौकीन सभी होते हैं। जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां के पर्यटक स्थलों का दीदार करने के साथ मार्केट भी जरूर जाते हैं। दरअसल, हर जगह की अपनी संस्कृति और परंपरा होती है, जो हमें वहां के बाजारों में देखने को मिलती है।

जब हम कहीं घूमने जाते हैं तो वहां रहन-सहन, पहनावा, खान-पान, बोली सभी चीजों का अंतर देखने को मिलता है। ये अंतर उस जगह के बाजार में नजर आता है क्योंकि मार्केट में ही पहनने से लेकर खाने तक की सारी वस्तुएं मिलती है। शॉपिंग करने के शौकीन जहां भी जाते हैं, वहां से कुछ ना कुछ खरीददारी करके जरूर लाते हैं।

लखनऊ के बाजार (Cheapest Market)

लखनऊ उत्तर प्रदेश का एक प्रसिद्ध शहर है। इस शहर को अपने इतिहास और नवाबी अंदाज के लिए पहचाना जाता है। यहां कई सारी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद हैं, जिनका दीदार करने के लिए अक्सर पर्यटक पहुंचते हैं। इसके अलावा लखनऊ के कुछ बाजार भी हैं, जहां से बजट में शॉपिंग की जा सकती है। अगर आप भी बजट में शॉपिंग करने के शौकीन हैं तो हम आपको इन बाजारों के बारे में बताते हैं।

भूतनाथ मार्केट

इस मार्केट का नाम चौंकाने वाला जरूर है लेकिन यह शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में से एक है। यहां पर कपड़े, जूते, गहने, इलेक्ट्रिक आइटम, घरेलू सामान सब कुछ मिल जाता है। यह पूरे हफ्ते सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है। खरीदारी करने के अलावा आप यहां स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं।

प्रगति बाजार

लखनऊ के कपूरथला इलाके में मौजूद है बाजार महिलाओं के बीच काफी प्रसिद्ध है। यहां पर महिलाओं के आउटफिट से लेकर ज्वेलरी एक ही जगह पर आसानी से बहुत कम कीमत में मिल जाते हैं। लखनऊ की चिकनकारी कुर्ती और अन्य चिकनकारी आइटम्स जो दुनिया भर में प्रसिद्ध है। वह यहां पर आसानी से मिल जाते हैं। बजट वाली खरीदारी करने के लिए यह मार्केट बिल्कुल बेस्ट है। सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक यहां शॉपिंग की जा सकती है।

आलमबाग मार्केट

यह शहर का सबसे प्रसिद्ध बाजार है, जहां पर हमेशा ही लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इसे लखनऊ का ज्वैलरी हब कहा जाता है। महिलाओं के बीच यह बहुत प्रसिद्ध है क्योंकि यहां पर एक से बढ़कर एक आइटम मिल जाते हैं जो महिलाओं को ना चाह कर भी पसंद आ ही जाते हैं। यहां सस्ती कीमत में शॉपिंग का जमकर लुत्फ उठाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews