ये है सांपों का हनीमून स्पॉट, हर साल हजारों की संख्या में पहुंचते हैं सांप, नागिनों को करते हैं इंप्रेस

दुनिया में एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाली जगह मौजूद है। इन सभी जगह को अपनी खासियत की वजह से पहचाना जाता है। आज हम आपको एक ऐसे स्थान के बारे में बताते हैं जो सांपों का हनीमून स्पॉट कहलाता है।
Snakes honeymoon destination

आपने इंसानों के हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में तो सुना ही होगा। देश की अलग अलग जगहों पर कपल्स को अपनी शादी के बाद घूमने फिरने और क्वालिटी टाइम बिताने के लिए हनीमून पर जाते हुए देखा जाता है। अगर हम आपसे कहें कि सांप भी हनीमून मनाने जाते हैं, तो आप क्या कहेंगे? जाहिर सी बात है ये बात आपको मजाक लगेगी। वैसे जान लीजिए कि ये मजाक बिल्कुल नहीं है।

दुनिया में केवल इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि सांपों की हनीमून डेस्टिनेशन भी मौजूद है। यहां हर साल 75000 से ज्यादा सांप इकट्ठा होते हैं। इस नजारे को देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। हालांकि इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए लोग अपना कैमरा लेकर यहां पहुंच जाते हैं। आपको बता दें कि यह सांप यहां अपने पार्टनर की तलाश में पहुंचते हैं।

ये हैं सांपों की हनीमून डेस्टिनेशन (Snakes Honeymoon Destination)

सांपों के हनीमून का यह नजारा कनाडा के नारसिस में देखने को मिलता है। यह दुनिया के सबसे अनोखे प्राकृतिक नजारों में से एक है। हर साल यहां हजारों की संख्या में सांप इकट्ठा होते हैं जो ईस्टर्न गार्टर प्रजाति के होते हैं। यह सर्दियों के बाद अपने बिलों से बाहर आते हैं। कभी कभी इनकी संख्या डेढ़ लाख से ऊपर पहुंच जाती है।

साथी की तलाश में आते हैं नारसिस

गर्मियों में यह सांप अपने बिलों से बाहर निकाल कर पार्टनर की तलाश में यहां पर पहुंचते हैं। वो मादा को ढूंढने के लिए उनकी गंध का इस्तेमाल करते हैं। इस घटना को देखने के लिए वन्य जीव प्रेमी और वैज्ञानिक बड़ी संख्या में यहां पर पहुंचते हैं। दरअसल ये इनके प्रजनन का समय होता है जब नर सांप मादा को रिझाने का काम करते हैं।

सांपों में होता है मुकाबला

बता दें कि ठंड के मौसम में यह सांप चूना पत्थर की दरारों में छुपकर खुद को बचाते हैं। जैसे ही बसंत रितु शुरू होती है सबसे पहले नर सांप बाहर आते हैं और अपने साथी की तलाश शुरू करते हैं। यह सारे सांप मादा सांप के इर्द-गिर्द समूह में घूमते हैं और उसे इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। मादा सांप जिससे इंप्रेस होती है उसे अपना पार्टनर बनाती है। यह प्रक्रिया मेटिंग बॉल के नाम से पहचानी जाती है। ये बहुत भीड़भाड़ वाला इलाका है और यहां पर इस तरह का नजारा देखना बहुत दुर्लभ होता है।

सांपों की रक्षा के लिए उठाए गए कदम

जिस जगह पर यह अद्भुत नजारा देखने को मिलता है वह हाईवे के पास है। ऐसे में जब सांप यहां से गुजरते थे तो गाड़ियों की वजह जख्मी हो जाया करते थे या उनकी मौत हो जाती थी। इस वजह से इनकी संख्या काफी कम हो रही थी। इसे हल करने के लिए हाईवे के नीचे कुछ खास सुरंग के बनाई गई और बर्फ से बचाने वाली बाड़ भी लगाई गई। इन प्रयासों से सांपों की मौत में कमी आई और इनकी संख्या फिर से बढ़ने लगी।

ये घटना है ईको सिस्टम का हिस्सा

इस जगह पर होने वाली ये घटना केवल एक दुर्लभ नजारा नहीं है बल्कि यह इकोसिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके कारण वैज्ञानिकों को सांपों के व्यवहार उनके रहन-सहन के बारे में जानकारी मिलती है। हालांकि, पर्यटकों के लिए ये जगह आकर्षण का केंद्र है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews