Hindi News

त्रिपुरा के इन 5 पारंपरिक पकवानों का स्वाद मोह लेगा मन, पर्यटकों के बीच है फेमस

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
त्रिपुरा प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर एक प्रसिद्ध राज्य है। अपने प्राकृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के अलावा इस जगह को बेहतरीन खानपान के लिए भी पहचाना जाता है।
त्रिपुरा के इन 5 पारंपरिक पकवानों का स्वाद मोह लेगा मन, पर्यटकों के बीच है फेमस

Traditional Dishes: त्रिपुरा भारत के नॉर्थ ईस्ट में बसा एक बहुत ही सुंदर राज्य है। यहां का कलर हमेशा सही लोगों को आकर्षित करने का काम करता आया है। यहां पर आपको प्राकृतिक सुंदरता का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। जब आप यहां जाएंगे तो पहाड़ों झरनों को प्रकृति के ढेर सारे नजारे देख सकेंगे।

त्रिपुरा एक ऐसी जगह है जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा इतिहास से दृष्टि से भी खास माना गया है। यहां पर कहीं सारे मंदिर मौजूद है जिनमें से कुछ का इतिहास तो महाभारत से जुड़ा हुआ है। घूमने फिरने के अलावा इस जगह को अपने बेहतरीन खान-पान के लिए भी पहचाना जाता है। चलिए हम आपके यहां के कुछ व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

मुई बोरोक

यह त्रिपुरा का पारंपरिक व्यंजन है जो लोगों के बीच काफी प्रसिद्ध है। इसे टमाटर आलू प्याज करेला लौकी जैसी कई तरह की सब्जियों को काटकर उन्हें मछली के साथ उबालकर बनाया जाता है। अपने उबालकर इनमें सिर्फ नमक डाला जाता है।

मासडेंग सेरमा

सेरमा स्थानीय लोगों के बीच प्रसिद्ध एक स्वादिष्ट डिश है। इसे उबालकर बनाया जाता है क्योंकि यह हर तरह के मसाले की कमी को पूरा कर देता है। दरअसल यह एक सॉस की तरह है या यह भी कहा जा सकता है कि शेजवान सॉस का इंडियन वर्जन है। इसे तैयार करने में काफी टाइम लगता है क्योंकि इसमें वह हर चीज डाली जाती है जो फ्लेवर ला सके। इसके अंदर लाल सूखी मिर्च, टमाटर, प्याज, लहसुन, सरसों का तेल और नमक का इस्तेमाल होता है।

व्हान मॉसडेंग

यह पार्क से बनाई जाने वाली एक डिश है, जिसमें ढेर सारी मिर्च का इस्तेमाल होता है। इसे मीट वाला सॉस भी कहा जाता है। इसे बनाने के लिए पोर्क को डाला जाता है और फिर हरी मिर्च को आग पर भूनकर मीट के छोटे-छोटे टुकड़े कर मिर्च का पेस्ट प्याज नमक मिलाकर परोसा जाता है।

कोसोई

त्रिपुरा में वैसे तो आपको नॉनवेज फूड ज्यादा मिलेंगे लेकिन कुछ ऐसे फूड आइटम्स भी हैं जो वेजिटेरियन हैं। कोसोई एक ऐसी सब्जी है जो बीन्स से बनती है। पहले गर्म पानी में लहसुन और बीन्स को उबाला जाता है उसके बाद नमक डालकर पीकर इन्हें चावल के साथ परोसा जाता है।

गुडोक

यह पारंपरिक डिश है जो आलू और मछली से तैयार की जाती है। त्रिपुरा में किसी भी त्यौहार के मौके पर स्थित खास तौर पर बनाया जाता है।

चुआक

यह चावल से बनी हुई बियर है जिसे खाने के साथ परोसा जाता है। चावल को सदा कर तैयार की जाती है और इसे दुनिया की सबसे सुरक्षित शराब कहा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews