Hindi News

दिल जीत लेंगे मूली से बनने वाले ये 3 व्यंजन, स्पेशल बन जाएगी सर्दियों की शाम

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
सर्दियों के मौसम में मूली और गाजर सबसे ज्यादा मिलती है। सलाद के रूप में तो अपने मूली बहुत खाई होगी लेकिन आज हम आपको इससे बनने वाले शानदार व्यंजन बताते हैं।
दिल जीत लेंगे मूली से बनने वाले ये 3 व्यंजन, स्पेशल बन जाएगी सर्दियों की शाम

Radish Dishes: खाने पीने के शौकीन अक्सर नई नई चीजें खाना पसंद करते हैं। वह जहां जाते हैं, वहां के व्यंजनों का आनंद लेना नहीं भूलते। घूमने फिरने के दौरान भी जिन्हें खाने पीने का शौक होता है, वो लजीज व्यंजनों का आनंद जरूर लेते हैं। भारत के हर राज्य में आपको बेहतरीन व्यंजनों का स्वाद लेने को मिलेगा।

हर राज्य और शहर में अलग-अलग मौसम के हिसाब से अलग-अलग व्यंजन बनाए जाते हैं। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और इस मौसम में कई स्वादिष्ट पकवान बनते हैं। विंटर सीजन में मूली और गाजर काफी ज्यादा आती है जिनका अपना अलग ही स्वाद होता है। हालांकि, कुछ लोगों को मूली उतनी पसंद नहीं आती। आज हम आपको मूली के कुछ ऐसे व्यंजन बताते हैं जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।

मूली चाट (Radish)

आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ेगी और यह बहुत ही जल्दी बन जाएगी। आपको मूली को किसना होगा और उसके साथ नींबू का रस, काला नमक और भूना हुआ जीरा पाउडर लगेगा। स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें चाट मसाला डाल सकते हैं। मूली को किसने के बाद आपको ये सारी चीज मिक्स करना है और आपका चाट तैयार है।

थेपला

मूली को सलाद के रूप में तो अपना बहुत खाया होगा। लेकिन चाहे तो इसका थेपला बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको गेहूं का आटा, मूली और मसाले की आवश्यकता पड़ेगी। जब आप आटा लगा रहे हैं तब आपको इसमें थोड़ा सा बेसन मिला भी डाल लेना चाहिए इससे स्वाद बढ़ जाएगा। इसके स्वाद को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें दही और तेल मिक्स किया जाता है।

रायता

यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन मूली का रायता बहुत शानदार लगता है। इसके लिए मूली को कद्दूकस कर दही में मिलाया जाता है। अच्छी तरह से मिक्स हो जाता है तो एक पैन में तेल में सरसों के दाने कड़ी पत्ते और लाल मिर्च का छौंक लगाया जाता है। यह जब रायते में मिक्स होता है तो बहुत स्वादिष्ट लगता है। जीरा पाउडर और काला नमक से इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews