Hindi News

स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये पहाड़ी व्यंजन, एक बार खाने के बाद नहीं भूलेंगे लाजवाब जायका

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
Last Updated:
भारत के पहाड़ी इलाके अपनी खूबसूरती के लिए पहचाने जाते हैं। केवल देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां पर घूमने के लिए आते हैं। अगर आप उत्तराखंड घूमने जाएं तो वहां के कुछ व्यंजनों का आनंद आपको जरूर लेना चाहिए।
स्वाद और सेहत से भरपूर हैं ये पहाड़ी व्यंजन, एक बार खाने के बाद नहीं भूलेंगे लाजवाब जायका

खाने पीने के शौकीनों को अक्सर नए-नए व्यंजनों का स्वाद चखना बहुत पसंद आता है। वह जहां जाते हैं एक से बढ़कर एक डिशेज का आनंद लेना नहीं भूलते। जिन्हें खाने का शौक होता है वह घूमने फिरने के दौरान भी अलग-अलग शहर और राज्यों के व्यंजन जरूर खाते हैं। भारत का हर इलाका वैसे भी अपनी संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता के अलावा भोजन के लिए पहचाना जाता है।

प्राकृतिक सुंदरता के मामले में भारत का कोई जवाब नहीं। यहां हिमाचल और उत्तराखंड जैसे खूबसूरत पहाड़ी इलाके मौजूद हैं जहां हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ये इलाके पर्यटन की दृष्टि से ही नहीं बल्कि पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी पहचाने जाते हैं। अगर आप पहाड़ों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

प्रसिद्ध पहाड़ी व्यंजन (Pahari Dishes)

काफली

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट पहाड़ी व्यंजन है जो कुछ स्थानों पर कापा के नाम से भी पहचाना जाता है। सर्दियों में इसका लुत्फ उठाया जा सकता है। यह पालक और मेथी के पत्तों से तैयार होता है। चावल के साथ इसका स्वाद लाजवाब लगता है।

भट के डुबके

इस व्यंजन का नाम भले ही अजीब हो लेकिन यह बहुत स्वादिष्ट होता है। यह कुमाऊं क्षेत्र का पारंपरिक पकवान है जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है। इसे भट या काले सोयाबीन से बनाया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है।

मसूर की दाल

मसूर की दाल वैसे तो कभी ना कभी सभी लोगों ने अपने घर में खाई होगी। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र विशेषकर उत्तराखंड में यह बहुत प्रसिद्ध है। इसे हड्डियों और आंखों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। चपाती और चावल के साथ यह स्वादिष्ट लगती है।

झांगोरे की खीर

उत्तराखंड में ये डिश बहुत प्रसिद्ध है। इसे दूध में मेवे मिक्स कर बनाया जाता है और इसका स्वाद गजब का होता है। झांगोरे एक मोटा अनाज है, जिससे ये तैयार होती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !