सुंदरता में ही नहीं स्वाद में भी लाजवाब है ये 5 फूल, इनसे बनाए जाते हैं स्वादिष्ट व्यंजन

फूलों का इस्तेमाल हम सभी पूजन पाठ या फिर साज सज्जा के लिए करते हैं। हमारे आसपास संगीत फूल है जो अपनी सुगंध और सुंदरता से हमें आकर्षित करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताते हैं जो खाने के काम आते हैं।
edible flowers

Edible Flower: एक बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद तो हम में से सभी लोगों ने लिया है। हम कहीं घूमने फिरने जाते हैं तब वहां के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद चकना बिल्कुल भी नहीं भूलते। आपने एक से बढ़कर एक डिशेज खाई होगी लेकिन क्या आपने कभी फूलों को खाने के बारे में सोचा है। जाहिर सी बात है किसी के भी दिमाग में यह बात नहीं आई होगी।

फूल हमारी प्रकृति में मौजूद एक ऐसी चीज है, जो हमें रंगों और सुगंध से परिचित करवाने का काम करती है। पृथ्वी पर अनेकों रंग और सुगंध के फूल हैं जिनके सुंदरता हमें आकर्षित करती है। कुछ फूल ऐसे हैं जो केवल सुगंध और रंग से ही नहीं बल्कि स्वाद से भी हमारा परिचय करवाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताते हैं, जिनका इस्तेमाल खाने में किया जाता है।

खाए जाते हैं ये फूल (Edible Flower)

गुड़हल

गुड़हल एक ऐसा फूल है, जो अपनी सुंदरता की वजह से पहचाना जाता है। इसके अलावा इसे अपने औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसके स्वाद की बात करें तो यह हल्का तीखा और खट्टा होता है। इसे चाय, शरबत और चटनी जैसी चीज बनाने में उपयोग किया जाता है।

केले का फूल

केला एक ऐसा फल है, जो हम सभी ने खाया लेकिन इसके फूल भी खाने के उपयोग में आते हैं। इसका स्वाद हल्का मीठा और थोड़ा मिट्टी जैसा होता है। इसकी कड़ी, पकौड़े और सब्जी बनाई जाती है।

सहजन के फूल

सफेद रंग के सहजन के फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इसका स्वाद हल्का मीठा होता है। इसकी भुजिया और पकौड़े बनाए जाते हैं।

कद्दू के फूल

कद्दू की सब्जी तो आप सभी ने खाई होगी लेकिन इसके फूल भी खाने के इस्तेमाल में आते हैं। ये स्वाद में थोड़े मीठे होते हैं। मुख्य रूप से इनके पकोड़े बनाए जाते हैं।

गुलाब

गुलाब एक बहुत ही खूबसूरत और प्रसिद्ध फूल है। यह बहुत ही सुगंधित और मीठा होता है। इसके इस्तेमाल से शरबत, गुलकंद और कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews