उत्तरप्रदेश की इन 5 मिठाइयों के आगे फीके हैं अच्छे-अच्छे पकवान, लाजवाब है इनका स्वाद

भारत का हर राज्य अपने आप में खास है। कोई जगह अपने पर्यटक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है तो किसी को बोली और संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। आज हम आपको उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के बारे में बताते हैं जहां के कुछ मिठाइयां बहुत प्रसिद्ध है।
famous sweets

Famous Sweets: भारत अद्भुत सुंदरता, संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन से भरा हुआ एक खूबसूरत देश है। यहां के हर राज्य और शहर की अपनी कोई ना कोई खासियत है, जो उसे लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाने का काम करती है। जब आप एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे तो आपको कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे।

खान-पान के मामले में भारत के सभी राज्य अव्वल हैं और सभी का अपना अनूठा स्वाद है। जब आप उत्तर प्रदेश जाएंगे तो यहां पर आपको संस्कृति और परंपराओं का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश की ठेठ बोली भी कहीं ना कहीं आपका दिल जीत ही लेगी। इसके अलावा आपको इस राज्य में एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेने को मिलेगा। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ मिठाइयों के बारे में बताते हैं।

उत्तर प्रदेश की मिठाइयां (Famous Sweets)

अंजीर की बर्फी

उत्तर प्रदेश में यह मिठाई बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। इसे काजू, किशमिश, खजूर, अंजीर, पिस्ता, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है। यह खाने में लाजवाब लगती है और त्योहार पर लोग इसे बहुत पसंद करते हैं।

काजू की बर्फी

काजू तो वैसे भी खाने में स्वादिष्ट लगते हैं और जब इसकी बर्फी मिल जाए तो फिर तो क्या ही कहने। काजू को पीसकर इस बर्फी को तैयार किया जाता है और यह बहुत लाजवाब लगती है।

बूंदी के लड्डू

फिरोजाबाद में आपको बूंदी के लड्डू हर जगह मिल जाएंगे। इन्हें बनाने के लिए बूंदी के साथ खोए यानी कि मावा का उपयोग भी किया जाता है। इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए ड्राई फ्रूट्स भी डाले जाते हैं।

छेना

यह मावे से तैयार की जाने वाली एक मिठाई है। इससे पहले तेल में डाला जाता है और फिर मीठी चासनी में डुबो दिया जाता है। चासनी से बनी हुई ये मिठाई बहुत स्वादिष्ट लगती है।

सोनपापड़ी

वैसे तो यह मिठाई आपके देश के सभी राज्यों और शहरों में खाने को मिल जाएगी लेकिन फिरोजाबाद में यह बहुत ही स्वादिष्ट होती है। सोनपापड़ी यहां पर बेसन, घी, आटा, ड्राई फ्रूट, तरबूज के बीज, इलायची, पिस्ता डालकर तैयार की जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews