Marwadi Food: दिल जीत लेगा इन 5 मारवाड़ी व्यंजनों का स्वाद, एक बार जरूर करें ट्राई

Marwadi Food

Marwadi Food: भारत एक ऐसी जगह है। जहां पर विविध परंपराओं और संस्कृति का मिश्रण देखने को मिलता है। यहां के हर राज्य की अपनी बोली, संस्कृति, पहचान और खान-पान है जो उसे अलग बनाता है। हर राज्य में कोई ना कोई पर्यटक स्थल मौजूद है जहां पर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है।

अपने पर्यटक स्थलों के अलावा भारत खानपान के लिए भी दुनिया भर में मशहूर है। जैसे हर राज्य में कोई ना कोई एक स्थान है जो लोगों को पसंद आता है। वैसे ही कोई ना कोई खाने पीने की चीज भी है जो काफी प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको कुछ मारवाड़ी व्यंजनों के बारे में बताते हैं जो दुनिया भर में मशहूर है। अगर आप खाने पीने की शौकीन है तो एक बार आपको इस मारवाड़ी खाने का स्वाद जरूर चखना चाहिए।

दाल बाटी चूरमा

मारवाड़ी व्यंजनों में दाल बाटी चूरमा सबसे ऊपर आता है। मसालेदार आटे की लोई को दाल की फीलिंग के साथ तैयार किया जाता है। यह खाने में बहुत ही कुरकुरी और स्वादिष्ट लगती है। इसके साथ दाल और बाटी का चूरमा परोसा जाता है।

मावा कचोरी

मावा कचोरी एक प्रसिद्ध मारवाड़ी व्यंजन है जिससे मीठी कचोरी के नाम से भी पहचाना जाता है। इसमें मैदे के अंदर मेरे की फीलिंग की जाती है और ऊपर से उसे ड्राई फ्रूट से सजाया जाता है। मिठास से भरी है डिश बहुत स्वादिष्ट लगती है।

मिर्च बड़ा

अगर आप तीखी मिर्च खाने के शौकीन है तो आपको मारवाड़ का मिर्च बड़ा जरूर रखना चाहिए। यहां के लोगों के बीच यह काफी प्रसिद्ध है। अक्सर लोग सुबह या शाम के नाश्ते में यही कहते हैं।

लाल मांस

अगर आप नॉनवेज खाने के शॉपिंग हो तो यह आपके लिए बेस्ट डिश साबित होने वाली है। तीखी लाल मिर्च से तैयार किए जाने वाला यह व्यंजन रंग में बिल्कुल लाल नजर आता है। इसे टमाटर और अन्य मसाले के साथ पकाया जाता है।

मोहन मांस

नॉन वेजिटेरियन डिश में यह भी मारवाड़ में काफी प्रसिद्ध है। इसमें सूखे मेवे, क्रीम और मसाले के उपयोग से मीट को पकाया जाता है। ये लोगों को बहुत पसंद आता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews