Popular Food: पश्चिम बंगाल के इन 5 व्यंजनों का स्वाद बना देगा दीवाना, पारंपरिक है बनाने का तरीका

पश्चिम बंगाल भारत का एक खूबसूरत राज्य है जो अपनी अलग परंपराओं की वजह से पहचाना जाता है। चलिए आज हम आपके यहां के पांच प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं।
Popular Food

Popular Food: खाने पीने की शौक में अक्सर उन जगहों की तलाश होती है। जहां पर उन्हें स्वादिष्ट खाने का आनंद लेने को मिल सके। घूमने फिरने के दौरान भी कुछ लोग जहां जाते हैं, वहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखने बिल्कुल नहीं भूलते हैं।

किसी भी जगह की पहचान जितनी वहां के पर्यटक स्थलों की वजह से होती है उतना ही उसे अपने खान-पान के लिए भी पहचाना जाता है। भारत तो वैसे भी विविधताओं से भरा हुआ देश है। यहां एक जगह से दूसरी जगह जाने पर जिस तरह से संस्कृत में परिवर्तन देखने को मिलता है। वैसा ही परिवर्तन खाने के स्वाद में भी देखने को मिलता है। अगर आप भी घूमने फिरने की शौकीन है और अगर आपकी अगली पश्चिम बंगाल की होने वाली है तो आज हम आपके वहां के कुछ स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताते हैं। सबसे पहले तो यह जान लीजिए कि पश्चिम बंगाल में आपको वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों तरह के खाने मिल जाएंगे। चलिए अब आपके यहां क्या मिलेगा यह बता देते हैं।

लुची आलूर दम

यह एक ऐसी डिश है जिसमें लुची पुरी की तरह होती है। साथ ही आलूर दम को दम आलू की तरह परोसा जाता है। यह वहां का फेमस स्ट्रीट फूड है।

दाब चिंगरी

यह भी पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। अगर आप अलग-अलग तरह की मछली करी खाकर बोर हो गए हैं तो यह व्यंजन ट्राई किया जा सकता है। इसे सरसों तेल में पकाया जाता है और फिर नारियल के साथ परोसा जाता है।

भेटकी माछर पटुरी

इस व्यंजन का नाम आपको भले ही समझ ना आए लेकिन इसे देखने के बाद आपके मुंह में पानी जरूर आ जाएगा। यह खाने के बाद मुंह में अच्छी तरह से घुल जाता है। यह धीमी आंच पर पकाए जाने वाला व्यंजन है जिसमें फिश को कोकोनट और मस्टर्ड के साथ केले के पेट में लपेटा जाता है।

इलिश माछ

यह डीप फ्राई हिलसा मछली होती है, जिसकी बंगाली फिश करी तैयार की जाती है। इसे चावल और खिचड़ी के साथ परोसा जाता है। यह ड्राई और करी दोनों के साथ बनती है।

बंगाली मिठाई

बंगाल जाए और वहां की मिठाई ना खाएं यह भला कैसे हो सकता है। बंगाली मिठाईयां का स्वाद तो वह लोग भी अक्सर चक लेते हैं जिन्हें मीठा खाना पसंद नहीं होता है। आप यहां पर रसगुल्ला, संदेश और चमचम जैसी खास मिठाइयों का स्वाद चख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews