Street Food: दिल जीत लेंगे काठमांडू के ये 5 व्यंजन, लाजवाब मसाले बनाते हैं इन्हें खास

काठमांडू नेपाल की राजधानी है और बहुत ही खूबसूरत जगह है। खूबसूरती के अलावा आपके यहां स्वाद का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगा। चलिए कुछ स्ट्रीट फूड के बारे में जानते हैं।
Street Food

Street Food: काठमांडू नेपाल का एक प्रसिद्ध शहर होने के साथ यहां की राजधानी भी है। इस जगह को अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। बड़ी संख्या में लोग नेपाल के काठमांडू घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अगर आप काठमांडू की यात्रा पर जा रहे हैं, तो यहां के पर्यटक स्थलों का दौरा करने के साथ आपके यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद भी चखना चाहिए। यहां आपको एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे जिनका स्वाद आपकी जुबान पर चढ़ जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि यहां पर क्या-क्या मिलता है और इन्हें कितना पसंद किया जाता है।

मक्खन चाय

जब आप काठमांडू जाएंगे तो आपको यहां मक्खन चाय यानी कि बटर टी का आनंद लेने को मिलेगा। चाय वैसे भी एक ऐसी चीज है जिस देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पसंद किया जाता है। काठमांडू की यह चाय मक्खन, नमक और चाय की पत्तियों को उबालकर तैयार की जाती है। यह स्वाद में लाजवाब होती है। वैसे इसका बेहतरीन स्वाद तभी आता है जब इसे सही तरीके से बनाया जाए।

लाफिंग

यह काठमांडू का एक स्पेशल स्नैक है जो ताजे आटे के पकौड़े से बनता है। यह स्वादिष्ट नाश्ता मक्खन, बीन सॉस और अचार के साथ परोसा जाता है। यह गुलाबी और सफेद दो तरह की वैरायटी में मिलता है। गुलाबी मसालेदार होता है और सफेद बिल्कुल सादा कीमा बनाया हुआ मटन होता है।

सेल रोटी

काठमांडू में आपको चावल के आटे की रोटी खाने को मिलेगी। यहां का लोकप्रिय स्वादिष्ट और मसालेदार नाश्ता है। इसे बनाने के लिए आते में लहसुन के टुकड़े मिले जाते हैं। यह आपको काठमांडू की हर सड़क पर स्ट्रीट फूड के तौर पर मिल जाएगी।

जूजू धाऊ

इस नाम का मतलब आधी रात का नाश्ता होता है। यह काठमांडू का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जो चूड़ा या तले हुए आटे के छोटे टुकड़ों से बनाया जाता है। इसे मसालेदार चटनी के साथ परोसा जाता है। यह चावल के आटे, इची के बीज, नमक बेकिंग पाउडर मिर्च हल्दी और अन्य मसाले से बनाकर तला जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews