दीवाना बना देंगे राजस्थान के ये 5 पारंपरिक व्यंजन, लाजवाब है इनका स्वाद

राजस्थान भारत के सबसे सुंदर और सांस्कृतिक रूप से समृद्धि राज्यों में से एक है। चलिए आज हम आपके यहां के कुछ प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं जिनका स्वाद आपका दिल जीत लेगा।
traditional dishes

Traditional Dishes: भारत का हर राज्य अपनी किसी न किसी विशेषता की वजह से प्रसिद्ध है। वैसे भी आप जब यहां एक से दूसरी जगह जाएंगे तो आपको संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, पहनावे, बोली और खान-पान का अंतर देखने को मिलेगा। यही अंतर एक जगह को दूसरी जगह से अलग और खास बनाने का काम करता है। वैसे भी हम कहीं जाते हैं तो उस स्थान को पर्यटक स्थलों के अलावा पहनावे, बोली और खानपान से याद रखते हैं।

राजस्थान भारत का एक बहुत ही प्रसिद्ध राज्य है। इस राज्य को अपने शानदार पहनावे, मीठी बोली और स्वादिष्ट व्यंजन की वजह से पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको घूमने करने के एक से बढ़कर एक स्थान मिलेंगे और यहां रहने वाले लोगों की मीठी बोली आपका दिल जीत लेगी। इसके अलावा आपके यहां कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन भी खाने को मिलेंगे जो आपका दिल खुश कर देंगे। चलिए आज आपको ऐसे ही व्यंजनों के बारे में बताते हैं।

प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजन (Traditional Dishes)

गट्टे की खिचड़ी

आप जब राजस्थान जाएंगे तो आपके यहां गट्टे की खिचड़ी खाने को मिलेगी। जो त्योहार और शादियों के मौके पर खास तौर पर बनाई जाती है। यह मुख्य रूप से जोधपुर की रेसिपी है जो खाने में कमल की होती है।

गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी आप सभी ने अपने घर में भी खाई होगी लेकिन यह राजस्थान के शाही व्यंजनों में शामिल है। इसका तीखा स्वाद किसी का भी दिल जीत सकता है। इसकी ग्रेवी में छाछ का उपयोग किया जाता है जो इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करती है।

केर सांगरी

यह एक प्रसिद्ध राजस्थानी व्यंजन है जिसे लोग पंचकूटा के नाम से भी पहचानते हैं। इसे बनाने में सांगरी, गुंडा, फली, केर और अमचूर का इस्तेमाल किया जाता है। यह मारवाड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध व्यंजनों में से एक है।

लापसी

राजस्थान में आपको सबूत गेहूं और गुड़ से तैयार की जाने वाली लापसी खाने को मिलेगी। यह खाने में काफी स्वादिष्ट होती है और स्थानीय लोगों के अलावा आने वाले पर्यटकों के बीच भी प्रसिद्ध है।

मेथी की लौंजी

राजस्थान में मुख्य रूप से मेथी दाने से स्वादिष्ट लौंजी बनाई जाती है। इसे बनाने के लिए केरी में मेथी दाने डाले जाते हैं। यह मुख्य रूप से राजस्थानी दावत का हिस्सा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews