ये है गुजरात की 5 पारंपरिक मिठाइयां, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

गुजरात भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। चलिए आज हम आपके यहां की कुछ स्वादिष्ट और पारंपरिक मिठाइयों के बारे में बताते हैं।
indIan sweets

Popular Sweets: गुजरात भारत का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य है। यह राज्य अपने अंदर अनूठी संस्कृति और परंपराओं का मिश्रण समेटे हुए है। जब आप गुजरात घूमने जाएंगे तो आपके यहां पर कई सारे पर्यटक स्थल मिल जाएंगे। पर्यटक स्थलों के अलावा गुजरात अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां की पारंपरिक मिठाई और व्यंजनों का स्वाद आपका दिल जीत लेगा। अगर आप गुजरात जाते हैं आपके यहां की कुछ मिठाइयों का स्वाद जरूर चखना चाहिए। चलिए इनके बारे में जानते हैं।

कांसर

यह एक बहुत ही स्वादिष्ट गुजराती मिठाई है जो गेहूं के आटे और गुड़ से बनती है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होती है। घी और चीनी से बनी ऊपरी परत इस शानदार स्वाद देने का काम करती है। बच्चों से लेकर बूढ़े सभी से बहुत पसंद करते हैं।

श्रीखंड

यह गुजरात और महाराष्ट्र का एक स्वादिष्ट व्यंजन है। त्योहार और समारोह के मौके पर लोग इसे अधिकतर खाना पसंद करते हैं। इस व्यंजन को दही को छानकर तैयार किया जाता है और उसमें से मट्ठा निकाला जाता है, जो गाढ़ा और मलाईदार रहता है। इसमें चीनी, इलायची, केसर और पिस्ता बादाम जैसी चीजें मिलाई जाती है। यह सारी चीज इस मिठाई किस बात को बढ़ा देती है।

घारी

यह एक प्रसिद्ध गुजराती मिठाई है जो त्योहारों के मौके पर खास तौर पर बनाई जाती है। इस मिठाई में पिस्ता, बादाम, इलायची और केसर का स्वाद आता है। इसे आटे, घी और चीनी से तैयार किया जाता है और बाहर से ये काफी कुरकुरा होता है।

दूध पाक

यह बहुत ही लोकप्रिय गुजराती मिठाई है। जो अपनी मलाईदार बनावट और भरपूर स्वाद के लिए पहचानी जाती है। इसे चावलों को दूध में उबालकर तैयार किया जाता है। केसर और अन्य मेवे इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए डाले जाते हैं।

सुतारफेनी

यह बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है जो गुजरात ही नहीं बल्कि आसपास के राज्यों में भी फेमस है। यह पारंपरिक व्यंजन चावल के आटे से बनाया जाता है। इसे घी में बुनकर चीनी के साथ तैयार किया जाता है। यह एक मीठी कॉटन कैंडी जैसी बनावट का होता है। कटे हुए पिस्ता और बादाम इसके स्वाद को बढ़ा देते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews