Popular Food: बहुत मशहूर हैं बनारस की गलियों के ये 6 व्यंजन, एक बार जरूर चखें स्वाद

बनारस की गलियां तो दुनिया भर में मशहूर है और यहां घूमने के लिए कई लोग पहुंचते हैं। अगर आप भी घूमने फिरने के शौकीन है तो चलिए आज आपको बनारस के बेहतरीन स्वाद से रूबरू करवा देते हैं।
Popular Food

Popular Food: भारत एक ऐसा देश है। जहां की अद्भुत संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन, खान और पर्यटक स्थलों को करीब से देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां के हर क्षेत्र की कोई खासियत है जो उसे दूसरी जगह से अलग और बेहतर बनाने का काम करती है। जब भी लोग भारत घूमने के लिए आते हैं तो वह यहां का स्वाद रखना बिल्कुल भी नहीं भूलते।

भारतीयों को खाना जितना पसंद है उतना ही दुनिया भर के लोग भी भारत के खाने के दीवाने हैं। यहां के हर शहर के गली चौराहों पर कोई ना कोई खास चीज मिलती है जो लोगों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। अगर आप भी खाने पीने के शौकीन है और आपका जाना उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर बनारस यानी कि काशी में हो रहा है तो समझिए आप बेस्ट जगह आए हैं। काशी की छोटी-छोटी गलियों में आपको चाट पकौड़ी, मिठाई, कचौड़ी और कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेने को मिल जाएगा। चलिए हम आपको बताते हैं कि बनारस जाने के बाद आपको क्या-क्या ट्राई करना चाहिए।

टमाटर चाट-समोसा सब्जी

जब आप काशी जाएंगे तो यहां पर आपको एक बार टमाटर चाट का स्वाद जरूर रखना चाहिए। इस चार्ट को बनाने के लिए टमाटर को मटर और प्याज मिर्च समेत कई सारे मसाले के साथ पकाया जाता है। इसके बाद इसमें आलू मिलकर हरी और लाल खट्टी मीठी चटनी डाली जाती है। इसी तरह से जब आप यहां का समोसा खाएंगे तो उसे पर आपको चटनी नहीं बल्कि सब्जी डालकर दी जाती है और यह बहुत स्वादिष्ट होता है।

मलाइयो-लौंगलता

इन परदेशी व्यंजनों का स्वाद अगर एक बार किसी ने चख लिया तो वह इसे जिंदगी भर नहीं भूलेगा। बनारस की गलियों में जब आप इनका लाजवाब स्वाद चाहेंगे तो आपको अलग ही अनुभव होगा। लौंगलता तो एक ऐसी मिठाई है जिसे खाने के बाद आप इसे अपने साथ पैक करवा कर ले जाना नहीं भूलेंगे।

बनारसी पान-ठंडाई

आपको बनारस की गलियों में यहां की ठंडाई और फिर बनारसी पान का स्वाद जरूर लेना चाहिए। ठंडाई को दूध केसर और अलग-अलग तरह के ड्राई फ्रूट से तैयार किया जाता है। वहीं यहां के पान में जो चीजें डाली जाती है उनका स्वाद बहुत ही अनोखा होता है। इस तरह का पान आपको कहीं और खाने को नहीं मिलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews