Popular Food: ये हैं छत्तीसगढ़ के टॉप 5 व्यंजन, लाजवाब है इनका स्वाद

छत्तीसगढ़ भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है जो धान का कटोरा के नाम से फेमस है। दरअसल यहां चावल का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। यहां के व्यंजन भी चावल से ही बनते हैं।
Popular Food

Popular Food: भारत का हर राज्य अपने आप में निराला है। यहां की हर जगह की कोई ना कोई खासियत है जो उसे खास बनाती है। यहां हर थोड़े किलोमीटर की यात्रा करने के बाद अलग संस्कृति, रहन-सहन, पहनावा और खानपान देखने को मिलता है। राजस्थान में जहां दाल बाटी चूरमा खाने को मिलेगा तो वहीं मध्य प्रदेश का नमकीन आपका दिल जीत लेगा। इसके अलावा हर राज्य की अपनी कोई ना कोई विशेषता है।

छत्तीसगढ़ भारत का एक प्रसिद्ध राज्य है जो मध्य प्रदेश के नजदीक पड़ता है। वैसे तो मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की संस्कृति में ज्यादा अंतर नहीं है लेकिन फिर भी कुछ चीज हैं जो इन दोनों राज्यों को अलग और विशेष बनाती है। आपने अब तक छत्तीसगढ़ के पर्यटक स्थलों के बारे में तो सुना होगा लेकिन आज हम आपके यहां के प्रसिद्ध व्यंजनों के बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं कि छत्तीसगढ़ के लोग सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक कौन-कौन सी चीज पसंद करते हैं।

बोबर चिला

यह छत्तीसगढ़ के ग्रामीण इलाकों में पसंद की जाने वाली एक स्वादिष्ट डिश है, जो बोबरा रोटी के नाम से प्रसिद्ध है। इसे चावल से तैयार किया जाता है और बनाने के लिए चावलों को रात भर भिगो कर रखा जाता है। अगले दिन भीगे हुए चावलों को गुड़ मिलाकर पीस जाता है। उसके बाद डीप फ्राई कर चीले बनाए जाते हैं और खा जाते हैं।

अंगारक रोटी

आप छत्तीसगढ़ जाएंगे तो आपको अंगारक रोटी खाने को मिलेगी जो गोबर के कंडे में पकाई जाती है। इसे बनाने के लिए आते को गर्म पानी और नमक के साथ गुंडा जाता है और फिर तेल लगाकर तवे पर डालकर पत्ते से ढंक दिया जाता है। इसके ऊपर जलता हुआ कांड रखा जाता है। यह तब तक सिकती है जब तक कंडा राख नहीं हो जाता। स्थानीय लोग इसे चटनी के साथ खाना पसंद करते हैं।

चावल का फरा

रात के खाने के जो चावल बच जाते हैं उसे इस डिश को बनाया जाता है। इसके लिए बात को पानी में निचोड़ कर उसमें चावल का आता और नमक मिक्स किया जाता है। इसके बाद गर्म तेल में नीम की पत्ती हरी मिर्च और तिल का तड़का लगाया जाता है। कुछ देर बाद इसमें चावल, पीसा टमाटर और नमक हल्दी डाली जाती है। चावल के फरे में इसकी फीलिंग करके पकाया जाता है।

मीठा गुलगुला

यह छत्तीसगढ़ का काफी प्रसिद्ध व्यंजन है। दरअसल यह मीठे भजिया होते हैं जो गुलगुला के नाम से पहचाने जाते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़ के पानी में चावल मिलाए जाते हैं। फिर इसके अंदर नारियल, कद्दूकस और सौंफ डाली जाती है। पूरे मिश्रण को डीप फ्राई किया जाता है और यह काफी स्वादिष्ट लगता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews