ये है दुनिया की सबसे बड़ी गुफा, यहां खड़ी की जा सकती है 30 मंजिला इमारत

largest cave

Largest Cave Of World: इस दुनिया में कई ऐसी जगह मौजूद है जिनकी खासियत और रहस्य हर किसी को हैरान कर देते हैं। कभी किसी धार्मिक जगह के चमत्कार के बारे में जानकारी सामने आती है, तो कभी कोई रहस्य से भरी हुई जगह चर्चा में होती है। आपने दुनिया भर में मौजूद अनगिनत गुफाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं, जो दुनिया में सबसे बड़ी है और इसका साइज इतना ज्यादा है कि यहां 30 मंजिल से ज्यादा ऊंची इमारत बनाई जा सकती है।

जाहिर सी बात है इतनी बड़ी गुफा के बारे में सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा लेकिन यह सच में मौजूद है। इस बड़ी सी गुफा में कहीं सारी गहरी खाई और नदियां बहती है। इसका आकार देख कर कोई भी अचंभे में पड़ सकता है। चलिए जानते हैं ये कहा हैं और कैसी है।

इतनी गहराई में है गुफा

रोमांस से भरी हुई है गुफाएं वियतनाम में मौजूद है और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र है। यहां के क्वांग बिन्ह में डेढ़ सौ से ज्यादा गुफा है जो जमीन के 104 किलोमीटर नीचे किसी गहरी भूल भुलैया की तरह बनी हुई है।

यहां पर कई तरह के जानवर वनस्पति और औषधीय पाई जाती हैं और यहां का इतिहास लाखों साल पुराना है। यहां पहुंचे पर्यटकों को असीम प्राकृतिक सुंदरता के साथ अद्वितीय प्राचीनता का दीदार करने के लिए मिलता है।

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा

दुनिया की सबसे बड़ी गुफा सोन डोंग भी यहीं पर मौजूद है। 200 मीटर ऊंची इस गुफा की लंबाई 5 किलोमीटर है और इस विशाल जगह पर 30 मंजिला से ऊंची इमारत बन सकती है। 1991 में स्थानीय लकड़हारे ने इसकी खोज की थी और 2009 में इसे वैज्ञानिक मान्यता मिली। 2013 से सैलानियों के लिए खोल दिया गया।

सीमित है पर्यटक संख्या

इस गुफा में कई घने जंगल और अनोखी नदियां मौजूद है और यहां जाना खतरे से कम नहीं है। यही वजह है कि यहां पर हर साल सिर्फ 1000 सैलानियों को ही जाने की अनुमति दी जाती है जिसके लिए उन्हें मोटी रकम चुकानी पड़ती है।

40 प्रतिशत हिस्सा ही प्रकाश में

ये गुफाएं बहुत ही अद्भुत और अंशु ही है और यहां गाइड के सहारे जंगल से होते हुए गुजारना पड़ता है। अब तक सिर्फ 40% क्षेत्र तक ही विज्ञान पहुंच चुका है इसलिए यह रहस्यमय जगह में शामिल है। अभी भी इसकी खोज बाकी है, इसलिए ये खास आकर्षण का केंद्र है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इसे उड़ने वाली लोमड़ी के आवास के रूप में पहचाना जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews