Hindi News

पहाड़ों पर ही नहीं समुद्र में भी करें एडवेंचर, Scuba Diving के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
अगर आप एडवेंचर करने के शौकीन है तो समुद्र में भी इसका आनंद ले सकते हैं। भारत के अलग-अलग स्थान पर आप समुद्र में होने वाले शानदार एडवेंचर स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं।
पहाड़ों पर ही नहीं समुद्र में भी करें एडवेंचर, Scuba Diving के लिए बेस्ट हैं ये 3 जगह

अगर ट्रैवल डेस्टिनेशन का जिक्र हो तो भारत में इसकी कोई कमी नहीं है। यहां पर घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। जहां पर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के साथ-साथ एडवेंचर का आनंद भी ले सकते हैं। वैसे भी आजकल की जनरेशन तो एडवेंचर करना ज्यादा पसंद करती है। चाहे वह घर में बैठकर कोई एडवेंचरस गेम खेलना हो या फिर असल जिंदगी में पहाड़ों से कूदना आजकल के बच्चों को यही पसंद आता है।

अगर आप भी अलग-अलग तरह के एडवेंचर करना पसंद करते हैं तो बंजी जंपिंग, पैराग्लाइडिंग, जिपलाइन और राफ्टिंग जैसे ऑप्शन बेस्ट रहने वाले हैं। लोगों को यह सारी चीज करते हुए आपने देखा होगा और सोशल मीडिया पर वीडियो भी खूब देखे होंगे। यह तो पहाड़ों की दुनिया की बात हो गई लेकिन पानी के अंदर भी एडवेंचर एक्टिविटी की जा सकती है।

पानी में करें स्कूबा डाइविंग

समुद्र के अंदर भी एक बहुत ही खूबसूरत सी दुनिया मौजूद है। अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो स्कूबा डाइविंग का आनंद ले सकते हैं। इसमें आपको समुद्र के नीचे जाकर प्यारी सी दुनिया देखने का मौका मिलेगा। इसमें एक खास तरह का टैंक और मास्क पहनाया जाता है जिससे पानी के अंदर आराम से सांस ली जा सकती है। यह गहराई वाले पानी में किया जाने वाला एडवेंचर है। इसके लिए भारत में कुछ जगह बिल्कुल बेस्ट है और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।

ये है बेस्ट Underwater Adventure place

लक्षद्वीप

स्कूबा डाइविंग का आनंद लेने के लिए आप लक्षद्वीप जा सकते हैं। यहां के क्रिस्टल क्लियर वाटर में प्यारी सी दुनिया आपका दिल जीत लेगी। यहां पर लॉस्ट पैराडाइज, प्रिंसेस रॉयल, क्लासरूम, मंटा पॉइंट, डॉल्फिन रिफ जैसे फेमस डाइविंग स्पॉट्स मौजूद है।

गोवा

गोवा भी इस एडवेंचर के लिए बेस्ट जगह है। यहां पर ग्रैंड आईलैंड, सेल रॉक, डेवी जॉन्स लॉकर, टर्बो टनल जैसे बीच पर आप इस एडवेंचरस ट्रिप का आनंद ले सकते हैं।

अंडमान निकोबार आइलैंड

अंडमान निकोबार तो वैसे भी भारत में बसी सबसे खूबसूरत जगह है। स्कूबा डाइविंग के लिए अधिकतर लोग यही जाना पसंद करते हैं। इंटरनेशनल स्कूबा डाइविंग डेस्टिनेशन के तौर पर पहचाना जाता है। यहां के साफ पानी में इस एडवेंचर को करने का अलग ही आनंद है। यहां पानी के अंदर आप कछुए, मंटा रे, ट्रैवेली और बैटफिश जैसी चीज देख सकेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews