उत्तराखंड की 6 मिठाइयां खाकर चाटने लगेंगे उंगलियां, बेहतरीन स्वाद हमेशा रहेगा याद

उत्तराखंड का नाम जब भी सामने आता है, लोगों को प्रकृति के खूबसूरत नजारे याद आ जाते हैं। यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा बेहतरीन खानपान के लिए भी पहचानी जाती है। चलिए यहां की कुछ मिठाइयों के बारे में जानते हैं।
Uttarakhand sweets

खाने पीने को लेकर सभी लोगों की अपनी पसंद है। किसी को नमकीन और तीखा खाना पसंद होता है, तो कुछ लोग ऐसे होते हैं जो मीठा खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग मिठाई से तौबा करते हैं तो कुछ लोगों को खाने के साथ या खाने के बाद मिठाई जरूर चाहिए होती है। मीठा खाने के इन शौकीनों के लिए देश के लगभग हर राज्य में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं।

आप भारत के मध्य प्रदेश से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान या फिर किसी भी राज्य में क्यों ना चले जाएं। आपको मिठाइयों की अद्भुत श्रृंखला देखने को मिलेगी। उत्तराखंड एक ऐसा राज्य है जिसे अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए पहचाना जाता है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको दूर-दूर तक बर्फ से ढके हुए पहाड़, जंगल, झील और प्रकृति के अद्भुत बंजारों का आनंद लेने को मिलेगा।

उत्तराखंड की मिठाई (Uttarakhand Sweets)

यह जगह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के अलावा बेहतरीन स्वाद के लिए भी पहचानी जाती है। उत्तराखंड में आपको एक से बढ़कर एक पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लेने को मिल जाएगा जो आपका दिल जीत लेंगे। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं तो यहां पर कुछ खास मिठाइयां मिलती है, जिनका स्वाद आपको दीवाना बना देगा। चलिए आपको बता देते हैं कि आपको कौन सी मिठाई जरूर खानी चाहिए।

सिंगोरी

यह मिठाई आपको उत्तराखंड के कुमाऊं इलाके में खाने को मिलेगी। इस गाढ़े दूध में नारियल डालकर बनाया जाता है। जब यह पेस्ट अच्छी तरह से बन जाता है तो इसे मोलू के पत्ते में लपेटा जाता है और गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया जाता है।

रोअट

इस स्वादिष्ट मिठाई आटे,गुड़ के पानी और घी से बनाई जाती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें काजू, बादाम, किशमिश और सौंफ डाली जाती है। आटा गूंथने के बाद इसे गोल शेप के बनाकर डीप फ्राई किया जाता है।

अरसा

यह उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र की सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। इसे शादी विवाह और शुभ अवसरों पर खास तौर पर बनाया जाता है। यह चावल और गुड़ से तैयार होती है। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें तिल, किशमिश, नारियल का भूरा और सौंफ डाली जाती है।

पहाड़ी हलवा

आप सभी ने अपने घरों में हलवा जरूर खाया होगा, लेकिन उत्तराखंड का पहाड़ी हलवा खास तरीके से बनाया जाता है। इसके लिए सूजी में दही मिलाया जाता है। पानी, इलायची और सौंफ इसे ज्यादा स्वादिष्ट बनाने का काम करते हैं।

झांगोरे की खीर

ये उत्तराखंड के सबसे प्रसिद्ध पहाड़ी व्यंजनों में से एक है। इसे बनाने के लिए झांगोरे यानी बड़े चावल, दूध, काजू, बादाम, किशमिश, इलायची का उपयोग किया जाता है।

सिंगल

ये एक डीप फ्राई मिठाई है जिसे त्योहार और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। इसे सिंगल के आटे, घी, मावा और चीनी से तैयार किया जाता है। आटे को रोल कर मनचाहे आकार में काटकर डीप फ्राई कर इसे बनाया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews