कभी खाये हैं ‘Oreo के पकोड़े’ ? इस वायरल Video को देखकर आपको भी लग सकता है झटका

कभी खाये हैं ‘Oreo के पकोड़े’ ? इस वायरल Video को देखकर आपको भी लग सकता है झटका

अहमदाबाद, डेस्क रिपोर्ट। आजकल लोगों को अलग-अलग तरह से खाने की चीज़ों को कॉबिनेशन में बनाकर नई रेसेपी इजाद करने का बड़ा शौक है। ये वीर्यर्ड कॉंबिनेशन कभी-कभी स्वादिष्ट बन जाते हैं तो कभी देख कर ही मन में अजीब सी घृणा आ जाती है। हाल ही में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर ओरियो मैगी (Oreo Maggie) और मैगी आइसक्रीम (Maggi Ice cream) जैसे फूड आइटम वायरल हो रहे थे। इन फूड आइटम का नाम सुनकर ही लोगों का सिर चकरा गया था। जिसके बाद अब इंटरनेट पर ‘ओरियो के पकोड़े’ (Oreo Pakoda) का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान तो है ही साथ ही ओरियो बिस्किट और पकोड़े लवर्स को झटका सा लग गया है।

ये भी पढ़ें- Biggest Potato : कभी देखा है दुनिया का सबसे बड़ा आलू!

ये वायरल वीडियो अहमदाबाद का है, जिसमें एक विक्रेता ओरियो पकौड़ा बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। ओरियो पकौड़े बनाने वाले एक व्यक्ति की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और नेटिज़न्स इसे देखकर काफी भड़क गए हैं। इस वीडियो में विक्रेता पहले ओरियो बिस्किट को पैकेट से निकालता है, फिर बेसन के घोल में डुबाकर गर्म तेल में फ्राई कर देता है। इस वीडियो को ‘Foodie Incarnate’ नाम के एक चैनल ने यूट्यूब पर अपलोड किया है और इसे अब तक करीब 1 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। इस डिश को देखने के बाद लोगों के मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews