कांग्रेसीयो ने सिंधिया के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दहन किया पुतला

कांग्रेसीयो ने सिंधिया के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, दहन किया पुतला

यतेन्द्रसिंह सोलंकी।आलीराजपुर।

मप्र में मचे राजनीतिक सियासी घमासान की आंच आदिवासी बाहुल्य जिले में भी आ गई है। जिसका असर आदिवासी अंचलों में भी देखने को मिल रहा है। प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापठक के बीच जिले के जोबट में आज गुरुवार को कांग्रेसियों ने बस स्टैंड पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ओर हाल ही में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सिंधिया का पुतला दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

पार्टी के साथ विश्वास घात किया है सिंधिया ने

मप्र कांग्रेस छोड़ भाजपा में दलबदल करने के मामले को लेकर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेसी सड़को पर उतर आए। जोबट ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भुरू भाई अजनार, जोबट शहर कांग्रेस अध्यक्ष रेमणसिंह बाबा एवं विधायक प्रतिनिधि मोनू भैया के नेतृत्व में बस स्टैंड पर ज्योतिरादित्य  सिंधिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पश्चात सिंधिया का पुतला भी दहन किया गया। इस दौरान कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस पार्टी ने कई बार केंद्रीय मंत्री बनाकर सम्मान दिया है। उनके समर्थक विधायको को भी प्रदेश सरकार में अच्छे मंत्री पदों से नवाजा गया है। मात्र राज्यसभा सदस्य की लालसा में उन्होने अपनी मां समान पार्टी छोड़कर भाजपा में प्रवेश किया है। जो एक तरह से कांग्रेस से गद्दारी की है । उनके इस कृत्य की जोबट कांग्रेस घोर निंदा करती है। इस अवसर पर क़स्बा जोबट सरपंच सुरेश डावर, किला जोबट सरपंच महेश महेड़ा, हीरापुर सरपंच राकेश पटेल, जपं सदस्य कालू महेड़ा, युवक कांग्रेस जोबट विधानसभा अध्यक्ष वेरसिंह पटेल,आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष जीतू अजनार, कांग्रेसी नेता दरियावसिंह रावत, पार्षद मिश्रीलाल राठौड़, रहीस पठान, पार्षद रियाज भाई, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews