
अलीराजपुर। यतेंद्रसिंह सोलंकी।
अलिराजपुर जिले में सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार कोरोना वायरस संक्रमण महामारी बीमारी के चलते ज़िला एवं सत्र न्यायालय ज़िला जेल से 21 कैदियों को अंतरिम जमानत देकर घर के लिये छोड़ा गया। आपको बता दे की पूरा विश्व और हमारा देश और प्रदेश में कोरोना महामारी संक्रमण से लड़ रहा है।इसी के तहत सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए इन सभी कैदियों को जमानत पर रिहा किया गया। और उन्हें पुनः दिनांक 14/5/2020 को न्यायालय में उपस्थित होना का आदेश दिया गया है। इन कैदियों में दो कैदी दूसरे जिलों के भी है । कलेक्टर महोदय से 24 कैदियों के लिए भी पेरोल की मांग की गई है, वह भी आदेश होने पर जल्द छोड़े जायेंगे।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

