अलीराजपुर पुलिस द्वारा “Operation Hello” के तहत लौटाया गया मोबाइल फोन, लोगों ने इस तरह जाहिर की खुशी

अलीराजपुर पुलिस द्वारा “Operation Hello” के तहत लौटाया गया मोबाइल फोन, लोगों ने इस तरह जाहिर की खुशी

Alirajpur News : मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में “Operation Hello” के तहत पुलिस द्वारा एक नई पहल की गई। जिसमें पुलिस ने लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस दिलाए। बता दें जिले की पुलिस की सायबर सेल में 77 फोन के गुम होने के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए। जिसे लेकर सॉयबर पुलिस टीम को उन्हें खोजने के निर्देश दिए गए।

लोगों ने जाहिर की खुशी

वहीं, मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिह ने “ऑपरेशन हेलो” के तहत आज 77 मोबाइल उनके मालिक को वापस लौटाए हैं। जिससे उनमें खुशी की लहर दोड़ उठी है। फिलहाल, इन मोबाइलों की कीमत करीब 11 लाख 50 हजार रूपये बताई जा रही है। इधर, आवेदकों द्वारा इस संबंध में खुशी जाहिर करते हुए अलीराजपुर पुलिस की ऑपरेशन को पुलिस की अच्‍छी पहल बताया, जिसका उनके द्वारा स्‍वागत किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”797327386″]

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अलीराजपुर पुलिस की ऑपरेशन हेलो योजना के तहत कोई भी मोबाइलधारक कोई भी सूचना तुरंत अपने निकटतम थाने में दें और जल्द ही इस बारे में जानकारी प्राप्‍त कर सकता है। यह अलीराजपुर पुलिस की एक अच्‍छी पहल है। उन्होंने सभी साइबर टीम को 10 हजार के इनाम देने की घोषणा की।

[dgv_vimeo_video id=”797326443″]

अलीराजपुर से यतेंद्र सिंह सोलंकी की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews